फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A speeding truck driver ran over a young man riding a scooter youth died on spot in Jagdalpur

जगदलपुर: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत

Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 देउरगाव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर स्कूटी लेकर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A speeding truck driver ran over a young man riding a scooter youth died on spot in Jagdalpur
मृतक घनश्याम मौर्य

विस्तार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 देउरगाव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर स्कूटी लेकर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही मृतक की शिनाख्त 108 कर्मचारी के रूप में हुई। जो अपने घर से ड्यूटी जाने के नाम पर निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए ले गए, वही ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि तोकापाल राजुर निवासी घनश्याम मौर्य 26 वर्ष जो करीब 1 जून 2026 को 108 वाहन में पायलट के रूप में अपनी ज्वाइन किया था। कुछ ही दिनों में सबसे अच्छे व्यवहार के चलते खास हो गया था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नही चली और 10 जुलाई की रात को जब घनश्याम अपनी स्कूटी से अपने ड्यूटी स्थल जा रहा था कि देउरगाव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने घनश्याम को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया। वही युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई। जहाँ परिजनों को सूचना दिया गया। शनिवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन

मृतक घनश्याम मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक घनश्याम मौर्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed