फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mounting pressure of installments and loans took the life of a mason, his body was found hanging in the kitch

Chhattisgarh: किस्त और लोन के बढ़ते दबाव ने ली राजमिस्त्री की जान, घर के किचन में फंदे पर मिला शव

Fri, 07 Aug 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 05:04 PM IST
सार

वाहन की किस्त और लोन के आर्थिक दबाव से परेशान 28 वर्षीय राजमिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। घर के किचन में युवक का शव फंदे पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
mounting pressure of installments and loans took the life of a mason, his body was found hanging in the kitch
पीएम रूम के सामने लगा परिजनों का तांता

विस्तार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के बड़े मारेंगा में एक 28 वर्षीय राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार सुबह घर के किचन में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक पर वाहन की किस्त और लोन चुकाने का आर्थिक दबाव था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बड़े मारेंगा निवासी विजय कश्यप पिता रैनु कश्यप (28) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी सुलोचना से हुई थी और उसके बच्चे भी हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए विजय ने किस्त पर वाहन लिया था। इसके अलावा उस पर अलग से लोन भी चल रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि काम से होने वाली आमदनी के बीच वाहन की किस्त और लोन की रकम समय पर जमा करना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था। आर्थिक दबाव के कारण वह काफी परेशान रहता था। बताया गया कि 6 अगस्त की शाम विजय काम से घर लौटा था। रात में उसने पत्नी सुलोचना और साली के साथ खाना खाया। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। परिवार को उस समय किसी अनहोनी का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घर के लोग किसी काम से किचन की ओर गए। वहां विजय को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन और आसपास के लोग विजय को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed