{"_id":"6a6daa62c220064e530187fd","slug":"young-woman-hangs-herself-in-room-and-dies-no-suicide-note-found-bastar-news-c-1-1-noi1494-4564355-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब कमरे में फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय युवती, वजह बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब कमरे में फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय युवती, वजह बनी रहस्य
Sat, 01 Aug 2026 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
Chhattisgarh News: जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट गांव में 19 वर्षीय युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
पीएम हाउस के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम रायकोट में रहने वाली एक युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब लगी, जब परिजन घर का दरवाजा खटखटाने पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, तो युवती फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रायकोट निवासी अंकिता सेठिया (19 वर्ष) ने करीब डेढ़ साल पहले चिंगपाल निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से उसका मायके आना-जाना लगा रहता था। घर में एक पारिवारिक दुखद कार्यक्रम होने के कारण पूरा परिवार उसमें व्यस्त था। इसी दौरान अंकिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बंद दरवाजा तोड़ते ही सामने आया दर्दनाक मंजर
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्य नहाने के लिए घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अंकिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। अंकिता कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुलगाम में मातम के बीच राहत का एलान, मृतक मजदूरों के परिवारों को 10 लाख देगी उमर सरकार
सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के दौरान युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।