फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif ali khan son Ibrahim ali khan smiling like grandfather Mansoor Ali khan saba shared the beautiful picture of him

दादा मंसूर अली खान के जैसे मुस्कुराते दिखे सैफ के बेटे इब्राहिम, सबा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Fri, 13 Aug 2021 06:57 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 06:57 PM IST
सार

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपने पिता मंसूर अली खान और इब्राहिम की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम की बचपन की तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट हूबहू बिल्कुल दादा मंसूर अली खान जैसी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Saif ali khan son Ibrahim ali khan smiling like grandfather Mansoor Ali khan saba shared the beautiful picture of him
इब्राहिम अली खान मंसूर अली खान के साथ - फोटो : instagram/sabapataudi

विस्तार

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपने पिता मंसूर अली खान और इब्राहिम की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम की बचपन की तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट हूबहू बिल्कुल दादा मंसूर अली खान जैसी दिखाई दे रही है। सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पटौदी परिवार की तस्वीरों का एक खजाना निकाला है। फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर मंसूर अली खान और सैफ के बेटे की मुस्कान के कायल हो गए हैं। फैंस ने इस प्यारी सी तस्वीर को ' प्योर लव' बताया है।
विज्ञापन


सबा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "सरकार अब्बा..... दादा और पोता".इग्गी और अब्बा....प्योर लव.  #प्रिश्यस # मूमेंट #फैमिलीलव #इब्राहिमअलीखान #मनसूरअलीखान #पटौदी #मैमोरीफॉरवाइफ #फ्राइडे। इसके अलावा सैफ की बहन सबा अली खान ने अपने भतीजे और भतीजी की प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर में सारा ने अपने छोटे भाई को पकड़ रखा है और वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहीं हैं।
विज्ञापन


देखिए तस्वीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

सबा इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखती हैं - "मेरे द्वारा खींची गई छोटी सारा और इब्राहिम की ये तस्वीर. कैंडिड तस्वीरें लेना यादों को संजोने का सबसे अच्छा तरीका है। जब भी हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो हमें इन तस्वीरों में मस्ती और बेपरवाह दिनों की याद आ जाती है।" सबा ने तस्वीरों के साथ #स्टेसेफ #स्टेस्ट्रोंग#वीशैलओवरकम जैसे कैप्शन भी दिए हैं।

लीजेंड क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को पूरी दुनिया टाइगर नाम से भी जानती है। 70 साल की उम्र में फेफड़ों के इन्फेक्शन की वजह से वो साल 2011 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह पटौदी परिवार के आठवें नवाब थे। दूसरी तरफ सोहा अली खान, सबा अली खान की छोटी बहन हैं। बाकि सदस्यों के जैसे सबा ने खुद को फिल्मी दुनिया से अलग रखा है। वह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed