फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane Retirement Virat Kohli reaction Sachin Tendulkar Praise Indian batter career

Ajinkya Rahane Retired: कोहली ने रहाणे को बताया टेस्ट में पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार, सचिन ने करियर को सराहा

Thu, 30 Jul 2026 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अजिंक्य रहाणे को सराहा है। कोहली ने इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को टेस्ट में अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार बताया है।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane Retirement Virat Kohli reaction Sachin Tendulkar Praise Indian batter career
कोहली, रोहित और रहाणे - फोटो : ANI

विस्तार

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य राहणे की तारीफ करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी साझेदार बताया। वहीं, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रहाणे के करियर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कभी महत्वपूर्ण पलों का पीछा नहीं किया। भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेले के तीन साल बाद 38 वर्षीय राहणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 2011 से 2023 के बीच भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
विज्ञापन

कोहली और रहाणे की साझेदारियां
कोहली और राहणे ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए 10 शतकीय और 19 अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। उनकी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 365 रन की रही जिसमें कोहली ने 211 और राहणे ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 188 रन की पारी खेली। कोहली ने एक्स पर लिखा, जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार योगदान दिया है और अपनी यात्रा पर गर्व कर सकते हैं। स्लिप में सबसे सुरक्षित खिलाड़ियों में से एक और मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी साझेदार। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने रहाणे के साथ बल्लेबाजी को किया याद
तेंदुलकर ने उस समय को याद किया जब उन्होंने मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में पहली बार इस प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी की थी। तेंदुलकर ने लिखा, शानदार करियर के लिए बधाई। जब हमने पहली बार मुंबई के लिए साथ बल्लेबाजी की तब मैंने ऐसे खिलाड़ी को देखा जो कभी महत्वपूर्ण पलों का पीछा नहीं करता था। वे पल खुद आपके पास आए क्योंकि आप टीम के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार रहते थे। यही गुण ऑस्ट्रेलिया में आपकी सबसे यादगार उपलब्धि की पहचान बना। आपने दिखाया कि धैर्य आक्रामकता का विपरीत नहीं है, बल्कि अक्सर वही किसी टीम को निडर होकर खेलने का आत्मविश्वास देता है। शानदार करियर के लिए बधाई। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed