{"_id":"666eba0620ed76fcbf00f554","slug":"anushka-sharma-and-vamika-kohli-wishes-virat-kohli-on-fathers-day-amid-t20-world-cup-2024-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: फादर्स डे पर अनुष्का शर्मा ने कोहली को दिया खास तोहफा, खास तस्वीर साझा कर कही दिल की बात, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: फादर्स डे पर अनुष्का शर्मा ने कोहली को दिया खास तोहफा, खास तस्वीर साझा कर कही दिल की बात, देखें
Sun, 16 Jun 2024 03:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:40 PM IST
सार
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। बतौर ओपनर तीन मैचों में वह सिर्फ पांच रन बना सके हैं। रोहित शर्मा के साथ किंग कोहली अब तक कोई बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाए हैं। ग्रुप स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है। अब भारतीय टीम सुपर-8 के लिए तैयार है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने बच्चों की तरफ से विराट कोहली को फादर्स डे पर तोहफा दिया।
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं। ग्रुप मैचों में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हालांकि, अब टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच फादर्स डे पर कोहली को खूबसूरत सरप्राइज मिला है। दरअसल, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक शानदार पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अनुष्का ने साझा की खास तस्वीर
विराट कोहली फादर्स डे के मौके पर अपने बच्चों के पास नहीं हैं। ऐसे में उनकी पत्नी ने उन्हें खूबसूरत तोहफा दिया है। फिल्म अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक कागज पर दो पैरों के निशान दिख रहे हैं। इसके साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, 'हैप्पी फादर्स डे।' दिग्गज बल्लेबाज एक बेटी (वामिका) और बेटे (अकाय) के पिता हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों पैर उनके दोनों बच्चों के हैं।
विज्ञापन
विश्व कप में अब तक नहीं चला कोहली का बल्ला
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। बतौर ओपनर तीन मैचों में वह सिर्फ पांच रन बना सके हैं। रोहित शर्मा के साथ किंग कोहली अब तक कोई बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाए हैं। ग्रुप स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है। अब भारतीय टीम सुपर-8 के लिए तैयार है। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए जरूरी है।
भारत पहले ही सुपर आठ में कर चुका है प्रवेश
भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर आठ से पहले अपनी बेंच स्ट्रेग्थ को परखने का अच्छा अवसर था। भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने ग्रुप चरण में अपने अभियान का समापन चार मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक लेकर शीर्ष पर रहकर किया। भारत ने ग्रुप-ए में एक भी मैच नहीं गंवाया। दूसरी ओर, कनाडा की टीम चार मैचों में एक जीत, दो हार के साथ तीन अंक लेकर फिलहाल पाकिस्तान से आगे तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच रविवार को इसी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है।