{"_id":"64a2a72c36ede5bc2c0fd016","slug":"ashes-brendon-mccullum-statement-on-bairstow-controversy-i-cant-imagine-we-ll-be-having-a-beer-with-them-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes: 'हम साथ बीयर नहीं पी सकेंगे...', बेयरस्टो विवाद पर मैकुलम का बयान, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने किया पलटवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: 'हम साथ बीयर नहीं पी सकेंगे...', बेयरस्टो विवाद पर मैकुलम का बयान, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने किया पलटवार
Mon, 03 Jul 2023 04:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:17 PM IST
सार
कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया बेयरस्टो के आउट होने पर अपने विचार रखे। एक गुट ने बेयरस्टो का समर्थन किया और मैदान पर अनुचित प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की। वहीं, दूसरे गुट ने, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम का समर्थन किया और उनकी जागरूकता के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम और एंड्रयू मैकडोनाल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने लॉर्ड्स टेस्ट में 43 रन से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी द्वारा जॉनी बेयरस्टो के अजीबोगरीब अंदाज में किए आउट के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस आउट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों टीमें निकट भविष्य में साथ बैठकर बीयर पी सकेंगी।
कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया बेयरस्टो के आउट होने पर अपने विचार रखे। एक गुट ने बेयरस्टो का समर्थन किया और मैदान पर अनुचित प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की। वहीं, दूसरे गुट ने, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम का समर्थन किया और उनकी जागरूकता के लिए उनकी सराहना की। लॉर्ड्स टेस्ट के समापन के बाद मैकुलम ने बीबीसी से कहा, "मैं कल्पना नहीं कर सकता कि हम जल्द ही उनके साथ बीयर पीएंगे। हमारे पास कुछ झटके देने और एशेज जीतने की कोशिश करने के लिए तीन टेस्ट हैं। हमारा ध्यान यहीं पर होगा।"
हम अलग निर्णय लेते: मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर मैकुलम ने बेयरस्टो को आउट करने के संदर्भ में खेल की भावना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''अंत में आपको अपने निर्णयों के साथ जीना होगा और यही जीवन है। मुझे लगता है कि अगर हम ऐसी स्थिति में होते तो हमने एक अलग निर्णय लिया होता।'' मैकुलम के बयान के बारे में जब ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की है।''
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कोच का बयान
मैकडोनाल्ड ने कहा, ''मैंने उनकी टिप्पणी सुनी और मुझे इससे निराशा हुई है। इस बात में कोई शक नहीं है कि जब खिलाड़ी क्रीज या मैदान से बाहर निकलता है तो आप फायदा उठाना चाहते हैं। कप्तान पैट कमिंस ने भी मैच के दौरान खिलाड़ियों से बेयरस्टो के बाहर निकलने के बारे में बात की थी। इसके बाद एलेक्स कैरी ने मौके का फायदा उठाया।''
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट ने 83 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए। ग्रीन को एक विकेट मिला।