{"_id":"6a88148b582f4ffffa0b319b","slug":"aus-vs-ban-australia-announced-playing-xi-for-the-second-test-against-bangladesh-know-changes-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 घोषित, इस बल्लेबाज की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 घोषित, इस बल्लेबाज की हुई वापसी
Fri, 21 Aug 2026 02:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शनिवार से दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने मैच से पहले प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए मैथ्यू रेनशॉ को एकादश में शामिल किया है।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से दक्षिण मैके में शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। मैथ्यू रेनशॉ की एकादश में वापसी हुई है। वह ट्रेविस हेड के साथ पारी शुरुआत करेंगे। मार्नस लाबुशेन और नाथन लियोन भी प्लेइंग इलेवन में जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। रेनशॉ फरवरी 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वह अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही दिल्ली में खेले थे। उस समय वह नियमित ओपनर डेविड वार्नर के लिए कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए थे।
विज्ञापन
वेदराल्ड की हुई छुट्टी
रेनशॉ ने 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाते हुए 645 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 184 है। रेनशॉ को पिछले मैच की दोनों पारियों में असफल रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड की जगह टीम में शामिल किया गया है। मार्नस लाबुशेन लंबे समय से बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। डार्विन में खेले गए पिछले टेस्ट में भी दोनों पारियों में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बावजूद मैके टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बरकरार है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान निश्चित रूप से इस बल्लेबाज से मैके टेस्ट में बड़े स्कोर की उम्मीद करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती
इसके अलावा, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) और ब्यू वेबस्टर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। कैमरन ग्रीन ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था। ब्यू वेबस्टर को दूसरे टेस्ट में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवड की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है। वहीं, नाथन लियोन टीम में एकमात्र स्पिनर हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरा मैच जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने से बचना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की घोषित प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।