फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Spinner Nathan Lyon picked Rohit Kohli and Rishabh Pant as big three wickets during test series

BGT: लियोन की नजर में रोहित और कोहली के अलावा यह भारतीय है तीसरा बड़ा खिलाड़ी, तीनों के विकेट पर कही ये बात

Wed, 11 Sep 2024 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Sep 2024 07:12 PM IST
सार

कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 169 रन का रहा है।

विज्ञापन
Australian Spinner Nathan Lyon picked Rohit Kohli and Rishabh Pant as big three wickets during test series
नाथन लियोन - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने उन तीन भारतीय बल्लेबाजों का नाम बताया है जिन्हें वह साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आउट करना चाहते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से होगी।
विज्ञापन

इस सीरीज से पहले लियोन ने कोहली, रोहित और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीन बड़े विकेट करार दिया, लेकिन साथ ही बताया कि भारतीय टीम का बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है। लियोन ने कहा, रोहित, कोहली और पंत तीन बड़े विकेट होंगे, लेकिन उस टीम में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा भी हैं और मुझे नहीं पता कि पांचवें नंबर पर कौन उतरेगा। भारतीय टीम का बल्लेबाजी लाइनअप बेहतर है और यह हमारे लिए चुनौती होगा। अगर हमारी गेंदबाजी ग्रुप की बात करें तो यह काफी बेहतर है। उम्मीद है कि हम इस चुनौती को भेद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली का बेहतर है ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 169 रन का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में उन्होंने 47.48 के औसत से 2042 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में सात टेस्ट मैच खेले हैं और 14 पारियों में 408 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल हिटमैन ने 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 780 रन बनाए। कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 120 रन का है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी। 26 से 30 दिसंबर तक भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेलबर्न में होंगी। सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

भारत ने लगातार दो बार जीती है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 
2014-15 में घरेलू मैदान पर अपनी आखिरी सीरीज में जीत के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में विफल रही है। तब से भारतीयों ने लगातार चार मौकों पर सीरीज जीती है जिसमें से दो बार उन्होंने घरेलू मैदान और दो बार प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर जीत दर्ज की है जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एकमात्र एशियाई टीम भी बन गई और टीम ने कई मौकों पर खिताब जीता। कुल मिलाकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो भारत सबसे सफल टीम है जो 10 बार इसे जीत चुकी है और उसने एक बार खिताब भी बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed