{"_id":"6a8ffa93c1caa6fa1d0e837e","slug":"bcci-vice-president-rajeev-shukla-hails-sri-lankan-batter-sonal-dinusha-for-his-consistent-performances-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम श्रीलंका: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला हुए सोनल दिनुषा से प्रभावित, इस भारतीय दिग्गज से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम श्रीलंका: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला हुए सोनल दिनुषा से प्रभावित, इस भारतीय दिग्गज से की तुलना
Thu, 27 Aug 2026 02:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:21 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा को जमकर सराहा है। दिनुषा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
सोनल दिनुषा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी खुद को दिनुषा की तारीफ करने से नहीं रोक सके। उन्होंने दिनुषा की तुलना भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि उन्हें दिनुषा में सचिन की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन
श्रीलंका की पारी को संभाला
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया था और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था। पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले लग रहा था कि भारत पहले ही सत्र में मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन दिनुषा ने केशारा नुवंथा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की जिससे पहला सत्र पूरी तरह श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन से की थी। टीम की बढ़त महज 16 रन की थी और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। पहली पारी में शतक लगाने वाले दिनुषा और नुवंथा की जुझारू बल्लेबाजी से हालांकि मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को 100 के पार पहुंचाया। भारतीय गेंदबाज पांचवें दिन पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं ले सके।

दिनुषा ने पूरी सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। दिनुषा की तारीफ करते हुए राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, श्रीलंका के सोनल दिनुषा एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह तेंदुलकर जैसा दिखते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं।
This Sonal of Srilanka is an amazing player. Looking like Tendulkar. Can be a wonderful test player in international cricket. @OfficialSLC
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) August 27, 2026
दिनुषा ने भारतीय टीम को किया परेशान
भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। दिनुशा लगातार भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके लिए इसी तरह की टिप्पणी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा सीरीज की चारों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं और अब तक दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। 25 वर्षीय दिनुशा ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और मुस्कुराते हुए हाथ आसमान की ओर उठाकर जश्न मनाया। नुवंथा भी एक छोर पर डटे रहे और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पूरे सत्र में बेअसर नजर आए भारतीय गेंदबाजों ने सत्र के आखिर में एकमात्र मौका बनाया। जडेजा की गेंद नुवंथा के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दे दिया, लेकिन डीआरएस में पता चला कि गेंद विकेटों पर नहीं लग रही थी। लंच ब्रेक के बाद हालांकि, मानव सुथार ने नुवंथा को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।