फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK and head coach Stephen Fleming mutually part ways ending a nearly two decade old association

सीएसके-फ्लेमिंग की राहें हुई अलग: आईपीएल के अगले सीजन से पहले छोड़ा मुख्य कोच का पद, टीम को दिलाए पांच खिताब

Mon, 13 Jul 2026 11:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

आईपीएल 2027 के सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोचिंग स्टाफ में बड़ा परिवर्तन होगा। लंबे समय तक के मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से सीएसके से अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
CSK and head coach Stephen Fleming mutually part ways ending a nearly two decade old association
स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : CSK

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन आईपीएल 2026 के सीजन के कुछ महीने बाद ही उन्होंने इस टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

 

खिलाड़ी से कोच तक का शानदार सफर
  • स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। 
  • इसके बाद साल 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच की कमान संभाली। 
  • पिछले 17 वर्षों से सीएसके और फ्लेमिंग का साथ मजबूती से रहा और फ्रेंचाइजी ने कई सफलताएं हासिल की। 
  • फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में सीएसके ने सफलता के नए आयाम छुए। उनके कोच रहते सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया। 
  • इतनी ही नहीं, सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजमेंट ने जताया आभार
सीएसके के मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, स्टीफन फ्लेमिंग इस फ्रेंचाइजी के पूरे सफर में हमारी कोचिंग यूनिट की धड़कन रहे हैं। लगभग दो दशकों तक उन्होंने हमारी पहचान, दृष्टिकोण और उत्कृष्टता को आकार देने में मदद की। सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से हम उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हैं। भले ही मैदान पर हमारा सफर खत्म हो रहा है, लेकिन वे हमेशा टीम की विरासत का एक अभिन्न हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

'सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी'
सीएसके से अलग होने के बाद फ्लेंमिंग ने कहा, खेल की दुनिया में 18 साल का समय एक जीवनकाल की तरह होता है और मैं केवल आभार के साथ यहां से विदा ले रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सफर रहा है। हमने मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे उस पर गर्व है। हमने साथ मिलकर अविस्मरणीय जीत का जश्न मनाया, मुश्किल दौर का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आने वाले वर्षों में भी टीम का हौसला बढ़ाता रहूंगा।

तीन सीजन से नहीं कर सकी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई
सीएसके की टीम आखिरी बार 2023 में आईपीएल की चैंपियन बनी थी, लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सीएसके की टीम लगातार तीन सीजन तक प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2024, 2025 और 2026 में टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। 2024 में सीएसके पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2025 में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, 2026 सीजन में टीम ने आठवें स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया था। पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिसके बाद फ्लेमिंग की कोचिंग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। फ्लेमिंग का सीएसके से अलग होना यह संकेत देता है कि अगले सीजन से पहले टीम में व्यापक रूप से बदलाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed