{"_id":"614136358ebc3eca831a2309","slug":"dubai-kkr-coach-brendon-mccullum-says-there-was-a-lot-of-fear-due-to-corona-in-the-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई : केकेआर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा- पहले चरण में कोरोना के कारण काफी डर था समाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुबई : केकेआर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा- पहले चरण में कोरोना के कारण काफी डर था समाया
Wed, 15 Sep 2021 05:24 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:24 AM IST
सार
ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू होने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
केकेआर कोच ब्रेंडन मैकुलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जब आईपीएल चल रहा था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू होने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा,‘ हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम एक दूसरे का मनोबल बढ़ाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे।’ केकेआर का सामना 20 सितंबर को अबुधाबी में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।
विज्ञापन