फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket Brendon McCullum can become coach of England Test team former India coach Gary Kirsten also included in the contenders

England Cricket: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं ब्रैंडन मैकुलम, भारत के पूर्व कोच भी दावेदारों में शामिल

Wed, 11 May 2022 06:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 May 2022 06:43 PM IST
सार

मैकुलम आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच हैं। उनकी कोचिंग में पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी। मैकुलम के संबंध इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन से अच्छे हैं। मॉर्गन पिछले सीजन में कोलकाता के कप्तान थे।

विज्ञापन
England Cricket Brendon McCullum can become coach of England Test team  former India coach Gary Kirsten also included in the contenders
ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच बन सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने रॉब की ने संभावित कोचों की सूची में मैकुलम का नाम भी शामिल किया है। रॉब की टेस्ट और सीमित ओवरों के लिए अलग-अलग कोच बनाने के पक्षधर हैं। पूर्व कोच क्रिस सिल्वरवुड तीनों फॉर्मेट में कोच थे। उन्होंने वर्कलोड की शिकायत की थी। बाद में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


मैकुलम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच हैं। उनकी कोचिंग में पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी। माना जा रहा है कि मैकुलम सफेद गेंद की टीम को कोचिंग देने के लिए ज्यादा ठीक होंगे। उन्होंने 2015 में वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी की थी। मैकुलम के संबंध इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन से अच्छे हैं। मॉर्गन पिछले सीजन में कोलकाता के कप्तान थे।
विज्ञापन


मैकुलमन ने न्यूजीलैंड के लिए 101 टेस्ट मैचों में भाग लिया था। उनके नेतृत्व में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम बनी थी। उस टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को मैकुलम ने ही मौका दिया था। हालांकि, मैकुलम ने कभी प्रथम श्रेणी की टीम को कोचिंग नहीं दी है। इयॉन मॉर्गन की जगह इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को मैकुलम का साथ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच बनने के दावेदारों में भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन भी शामिल हैं। कर्स्टन की कोचिंग में भारतीय टीम 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीती थी। उसके बाद वो दक्षिण अफ्रीका के कोच बने थे। उन्होंने अफ्रीकी टीम को 2012 में शीर्ष पर पहुंचाया था। कर्स्टन तीन साल पहले भी कोच बनने के दावेदारों में थे, लेकिन तब क्रिस सिल्वरवुड को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।


स्टोक्स को जो रूट की जगह टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। स्टोक्स की पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होनी है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में दो जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed