फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england cricket coach Brendon McCullum under scrutiny over betting advertisements ECB started investigation

England Cricket: ब्रैंडन मैकुलम पर लटकी तलवार! इस विज्ञापन को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 07:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को मैचों में सट्टेबाजी में भाग लेने या प्रोत्साहित करने से प्रतिबंधित करती है। अगर ब्रैंडन मैकुलम दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कोच पद से हटना भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
england cricket coach Brendon McCullum under scrutiny over betting advertisements ECB started investigation
बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। एक विज्ञापन को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम साइप्रस से पंजीकृत ऑनलाइन स्ट्टेबाजी कंपनी के विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं। इसे लेकर ईसीबी काफी नाराज है और उसने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को मैचों में सट्टेबाजी में भाग लेने या प्रोत्साहित करने से प्रतिबंधित करती है। अगर ब्रैंडन मैकुलम दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कोच पद से हटना भी पड़ सकता है या ईसीबी ने चेतावनी देकर छोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजी को लेकर हमारे पास कई नियम: ईसीबी
ईसीबी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम वर्तमान में इस मामले की खोज कर रहे हैं। हम ब्रैंडन के साथ साइप्रस की सट्टेबाजी कंपनी के साथ संबंधों की चर्चा कर रहे हैं। सट्टेबाजी को लेकर हमारे पास कई नियम हैं। हम हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि इनका पालन किया जाए।"
विज्ञापन

पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने थे मैकुलम
कंपनी के साथ मैकुलम का जुड़ाव पिछले साल शुरू हुआ था। उसके बाद वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने थे। उन्हें सट्टेबाजी कंपनी के हालिया यूट्यूब विज्ञापनों में इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान देखा गया है। मैकुलम के एजेंट साइमन ऑटेरी ने एक अखबार से कहा, "हम इस बारे में ईसीबी से बात कर रहे हैं। मैं किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करूंगा।'' मैकुलम के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड ने अपने 11 टेस्ट मैचों में से नौ में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed