{"_id":"67aaf38aa7b1d3254409d352","slug":"former-india-pacer-zaheer-khan-has-expressed-concern-over-head-coach-gautam-gambhir-flexible-approach-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर की शैली से खुश नहीं हैं जहीर खान, बोले - टीम के खिलाड़ियों में बढ़ रही असुरक्षा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर की शैली से खुश नहीं हैं जहीर खान, बोले - टीम के खिलाड़ियों में बढ़ रही असुरक्षा
Tue, 11 Feb 2025 12:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 PM IST
सार
भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन को लेकर उलझनें चल रही हैं। केएल राहुल का नंबर छह पर उतरना और ऋषभ पंत का अब तक नहीं आजमाया जाना समीकरणों को उलझा रहा है। राहुल को दोनों मैचों में अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के अधिक लचीलेपन वाली शैली पर चिंता जताई है और कहा कि लगातार बदलाव होने से खिलाड़ियों में असुरक्षा बढ़ रही है। जहीर का कहना है कि लचीलापन होना अच्छी बात है, लेकिन टीम के भीतर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इसमें स्पष्ट दिशानिर्देश होने चाहिए।
विज्ञापन
राहुल को अक्षर के बाद उतारने पर हो रहा विवाद
भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन को लेकर उलझनें चल रही हैं। केएल राहुल का नंबर छह पर उतरना और ऋषभ पंत का अब तक नहीं आजमाया जाना समीकरणों को उलझा रहा है। राहुल को दोनों मैचों में अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया है। वह नंबर छह के क्रम पर न्याय नहीं कर पाए हैं। राहुल को अक्षर के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर विवाद हो रहा है और कई पूर्व खिलाड़ियों तक चयनकर्ताओं ने इसे गलत बताया है।

जहीर ने कहा, आपने कहा है कि आपके पास लचीलापन होना चाहिए। शीर्ष दो स्थान पर चीजें फिक्स हैं, लेकिन अन्य सभी इधर-उधर हो रहे हैं। इस तरह के लचीलेपन से कुछ नियम भी होने चाहिए। कुछ प्रोटोकॉल हैं जिनका पालन आपको करना होगा। इसके लिए चर्चा करनी होगी जिससे चीजें सामान्य रहें। अगर ऐसा नहीं होगा तो इससे खिलाड़ियों में असुरक्षा बढ़ेगी और ऐसा होने पर यह टीम के लिए घातक होगा। आप ऐसा नहीं चाहेंगे, इसलिए आपको इस स्थिति को सही करना होगा।
जहीर ने सभी से चीजें सही करने का आग्रह किया
जहीर ने कहा कि पूरे सिस्टम को चीजें सही करने के लिए ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, चीजें अलग हो जाएंगी अगर आप राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की शैली की तुलना करेंगे। आप कह सकते हैं कि यह अच्छी, बुरा या काफी गलत है। आप यह भी बोलेंगे कि इसमें हम किस तरह ढलें। इस सिस्टम में शामिल सभी लोग चाहे सीनियर मैनेजमेंट हो या खिलाड़ी या चयनकर्ता, इन सभी को चीजें सही करनी होंगी।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अपना दम दिखाया है। टीम ने पहले इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा।