{"_id":"6a8b2175708b4ce2c609d624","slug":"gavaskar-kapil-dev-among-21-former-captains-seeking-proper-treatment-for-imran-khan-know-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'इमरान खान को उचित इलाज मिले': गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र, जताई चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इमरान खान को उचित इलाज मिले': गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र, जताई चिंता
Sun, 23 Aug 2026 10:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:10 PM IST
सार
सुनील गावस्कर, कपिल देव और वेंगसरकर समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने इमरान खान के उचित इलाज और स्वास्थ्य जांच की मांग की है। पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत मेडिकल जांच और साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकात सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तानों ने शहबाज सरकार से इमरान का इलाज कराने की अपील की है
- फोटो : ANI-PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दुनिया के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है। इस अपील में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं। यह पहल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल की ओर से की गई है। इमरान खान के मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की ओर से यह दूसरा पत्र है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : ANI
दाहिनी आंख की रोशनी जाने की खबर पर जताई चिंता
पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड को इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति का स्वतंत्र आकलन पूरा करने दिया जाए। इस बोर्ड में इमरान खान के निजी डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। पत्र में खास तौर पर इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी कम होने की खबर पर चिंता जताई गई है। पूर्व कप्तानों ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति की पूरी और स्वतंत्र जांच जरूरी है।

परिवार से साप्ताहिक मुलाकात की भी मांग
- पत्र में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बहाल की गई साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकातों को बिना किसी रुकावट के जारी रखने की मांग भी की गई है। इसके साथ ही मेडिकल जांच में जिस भी उपचार की सिफारिश की जाए, उसे बिना देरी के उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
- पूर्व कप्तानों ने स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान की घरेलू कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि अदालत के आदेश के तहत होने वाली चिकित्सा प्रक्रिया को पूरा कराना मानवीय गरिमा और बुनियादी शिष्टाचार का मामला है।
इमरान खान, कपिल देव और सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
इन पूर्व कप्तानों ने किया हस्ताक्षर
इस पत्र पर सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर के अलावा एलन बॉर्डर, माइकल एथर्टन, माइकल ब्रियरली, इयान चैपल, ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलिस्टर कुक, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गोवर, किम ह्यूज, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, अर्जुना रणतुंगा, एंड्रयू स्ट्रॉस, स्टीफन वॉ और जॉन राइट समेत 21 पूर्व कप्तानों ने हस्ताक्षर किए हैं। इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ 1992 में देश को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान भी रहे हैं।