फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc announces test rankings bumrah and kane williamson remains on top position

Jasprit Bumrah: आईसीसी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज की बादशाहत बरकरार, बल्लेबाजी में केन विलियमसन टॉप पर

Wed, 14 Feb 2024 05:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 881 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं।

विज्ञापन
icc announces test rankings bumrah and kane williamson remains on top position
जसप्रीत बुमराह-केन विलियमसन - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच बुधवार को आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 881 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हैं। वहीं, भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 841 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन टेस्ट के टॉप बल्लेबाज बने हुए हैं।
विज्ञापन


बेन स्टोक्स को हुआ तगड़ा फायदा
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में कप्तान बेन स्टोक्स को फायदा हुआ है। स्टोक्स एक स्थान के फायदे के साथ 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 16वें स्थान पर थे। उनकी रेटिंग 676 हो गई है। स्टोक्स के कारण दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। स्टार क्रिकेटर अब 671 अंकों के साथ 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के ओली पोप भी एक पायदान के उछाल के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, टॉप 20 में कोई बदलाव नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

 
टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज केन विलियमसन
आईसीसी द्वारा जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज केन विलियमसन बने हुए हैं। 883 अंकों के साथ वह पहले स्थान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 818 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ बने हुए हैं। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रुट 797 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाए हैं। वहीं, चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम जमे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर के खाते में 768 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed