{"_id":"6af9bd34dadbc48d480fa242","slug":"icc-finalises-global-cricket-calendar-till-2035-india-to-host-2029-champions-trophy-co-host-2031-world-cup-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी; 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी; 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी
Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
सार
आईसीसी की बैठक में 2035 तक के पुरुष क्रिकेट कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है। ये बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई। कार्यक्रम के तहत भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप की मेजबानी मिली है। 2031 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप होगा। आइए देखते हैं 2028 से लेकर 2035 तक का आईसीसी टूर्नामेंट्स का कैलेंडर...
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए पुरुष ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम
- फोटो : ICC
कब और कहां होगा अगला टी20 विश्व कप
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।

2031 में किस महीने में होगा विश्व कप?
अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह टूर्नामेंट 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से नौ अक्तूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इससे पहले, 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली थी, जहां टीम फाइनल तक पहुंची और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके बाद 2035 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के दौरान होगा। हालांकि, इस संस्करण के मेजबान देश का एलान अभी नहीं किया गया है।

तेम्बा बावुमा और कमिंस डब्ल्यूटीसी फाइनल मेस के साथ
- फोटो : ICC
इंग्लैंड में होंगे डब्ल्यूटीसी के दो और फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : ANI
घरेलू मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने का मौका
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण 2029 में भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण खेला जाएगा, जिसके मेजबान की घोषणा होना बाकी है। भारत को 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। भारत चैंपियंस ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है और अब उसके पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना खिताब बरकरार रखने का मौका होगा।

आईसीसी टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
2028 से लेकर 2035 तक का आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट का शेड्यूल
| वर्ष | टूर्नामेंट | मेजबान | तारीख |
|---|---|---|---|
| 2028 | पुरुष टी20 विश्व कप | ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड | 12 अक्तूबर–12 नवंबर 2028 |
| 2029 | डब्ल्यूटीसी फाइनल | इंग्लैंड | 8-12 जून 2029 |
| 2029 | पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी | भारत | 9–28 अक्तूबर 2029 |
| 2030 | पुरुष टी20 विश्व कप | इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड | 4 जुलाई-4 अगस्त 2030 |
| 2031 | डब्ल्यूटीसी फाइनल | इंग्लैंड | 12–16 जून 2031 |
| 2031 | पुरुष वनडे विश्व कप | भारत, बांग्लादेश | 9 अक्तूबर–23 नवंबर 2031 |
| 2032 | पुरुष टी20 विश्व कप | मेजबान तय नहीं | 14 अक्तूबर–14 नवंबर 2032 |
| 2033 | डब्ल्यूटीसी फाइनल | मेजबान तय नहीं | 9-13 जून 2033 |
| 2033 | पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी | मेजबान तय नहीं | 2–23 अक्तूबर 2033 |
| 2034 | पुरुष टी20 विश्व कप | मेजबान तय नहीं | 6 जुलाई–6 अगस्त 2034 |
| 2035 | डब्ल्यूटीसी फाइनल | मेजबान तय नहीं | 7–11 जून 2035 |
| 2035 | पुरुष वनडे विश्व कप | मेजबान तय नहीं | 2 अक्तूबर–18 नवंबर 2035 |
दीर्घकालिक योजना पर क्या बोले आईसीसी सीईओ
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों का कार्यक्रम वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े अवसर उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा, 'इन टूर्नामेंटों का कार्यक्रम पहले से तय होने से खिलाड़ियों और सदस्य देशों को बेहतर तैयारी, मजबूत हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी।' फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेस है, जबकि भारत मौजूदा टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन है।