Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup

आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी; 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी

Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
सार

आईसीसी की बैठक में 2035 तक के पुरुष क्रिकेट कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है। ये बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई। कार्यक्रम के तहत भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप की मेजबानी मिली है। 2031 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप होगा। आइए देखते हैं 2028 से लेकर 2035 तक का आईसीसी टूर्नामेंट्स का कैलेंडर...

विज्ञापन
ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
आईसीसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए पुरुष ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम - फोटो : ICC
कब और कहां होगा अगला टी20 विश्व कप
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2031 में किस महीने में होगा विश्व कप?
अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह टूर्नामेंट 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से नौ अक्तूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इससे पहले, 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली थी, जहां टीम फाइनल तक पहुंची और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके बाद 2035 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के दौरान होगा। हालांकि, इस संस्करण के मेजबान देश का एलान अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
तेम्बा बावुमा और कमिंस डब्ल्यूटीसी फाइनल मेस के साथ - फोटो : ICC
इंग्लैंड में होंगे डब्ल्यूटीसी के दो और फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।

ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ANI
घरेलू मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने का मौका
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण 2029 में भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण खेला जाएगा, जिसके मेजबान की घोषणा होना बाकी है। भारत को 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। भारत चैंपियंस ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है और अब उसके पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना खिताब बरकरार रखने का मौका होगा।

ICC finalises global cricket calendar till 2035: India to host 2029 Champions Trophy, co-host 2031 World Cup
आईसीसी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2028 से लेकर 2035 तक का आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट का शेड्यूल

वर्ष टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 पुरुष टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड 12 अक्तूबर–12 नवंबर 2028
2029 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 8-12 जून 2029
2029 पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9–28 अक्तूबर 2029
2030 पुरुष टी20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई-4 अगस्त 2030
2031 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 12–16 जून 2031
2031 पुरुष वनडे विश्व कप भारत, बांग्लादेश 9 अक्तूबर–23 नवंबर 2031
2032 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 14 अक्तूबर–14 नवंबर 2032
2033 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 9-13 जून 2033
2033 पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान तय नहीं 2–23 अक्तूबर 2033
2034 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 6 जुलाई–6 अगस्त 2034
2035 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 7–11 जून 2035
2035 पुरुष वनडे विश्व कप मेजबान तय नहीं 2 अक्तूबर–18 नवंबर 2035

दीर्घकालिक योजना पर क्या बोले आईसीसी सीईओ
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों का कार्यक्रम वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े अवसर उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा, 'इन टूर्नामेंटों का कार्यक्रम पहले से तय होने से खिलाड़ियों और सदस्य देशों को बेहतर तैयारी, मजबूत हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी।' फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेस है, जबकि भारत मौजूदा टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed