फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs NZ A Live Score: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live scorecard updates

IND A vs NZ A Live Score: भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बल्लेबाजी रही फ्लॉप

Sat, 24 Oct 2026 08:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Oct 2026 08:52 AM IST
सार

  • भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है।
  • न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया और भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ऑलआउट कर दी।
  • न्यूजीलैंड ए की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है।

विज्ञापन
IND A vs NZ A Live Score: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live scorecard updates
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट हो गई और भारतीय बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ये अनौपचारिक मुकाबला अहम है। लेकिन पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे जिससे भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल न्यूजीलैंड ए की बल्लेबाजी जारी है। 
विज्ञापन


साइमन-गिब्सन ने बरपाया कहर
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत ए टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन ये दोनों भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। केएल राहुल तो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए, जबकि यशस्वी ने 17 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए साइमन कीन और जैक गिब्सन ने कहर बरपाया और भारतीय पारी को लड़खखड़ दिया।
विज्ञापन


पडिक्कल-यश के अलावा सब फ्लॉप
भारत ए की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पडिक्कल ने 77 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि यश 49 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अंशुल कंबोज ने 10, आकिब नबी ने 5 और ध्रुव जुरेल ने एक रन बनाए। साई सुदर्शन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी तो खाता तक नहीं खोल सके। पहली पारी में पूरी तरह न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों का दबदबा देखने मिला। न्यूजीलैंड के लिए साइमन ने पांच विकेट झटके, जबकि गिब्सन ने तीन विकेट लिए। वहीं, फ्रेजर शीट और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed