सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Rohit Sharma Eyes Rahul Dravid Spot in Sachin Tendulkar Topped List

IND vs AFG: दूसरे वनडे में खेलते ही रोहित शर्मा रचेंगे कीर्तिमान; किस मामले में राहुल द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 16 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Sharma Record: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उतरते ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ भारत के चौथे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं।

IND vs AFG: Rohit Sharma Eyes Rahul Dravid Spot in Sachin Tendulkar Topped List
रोहित शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अपने शानदार क्रिकेट करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे। अनुभवी बल्लेबाज भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस मुकाबले के बाद द्रविड़ पांचवें स्थान पर खिसक जाएंगे और रोहित उनसे आगे निकल जाएंगे। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं।

रिकॉर्ड्स की नई इबारत लिख रहे हैं रोहित
रोहित शर्मा ने जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें 2011 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद धोनी ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया और वहीं से उनके करियर ने नई ऊंचाइयों को छूना शुरू किया। रोहित ने 2019 में भारतीय टेस्ट टीम में भी अपनी जगह मजबूत की।

तीनों फॉर्मेट में छोड़ी छाप, आंकड़े भी हैं शानदार
रोहित शर्मा अब तक भारत के लिए 283 वनडे, 67 टेस्ट और 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4301 रन बनाए हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 4231 रन दर्ज हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है 509 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड
वहीं, राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उन्होंने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। फिलहाल रोहित और द्रविड़ दोनों के नाम 509-509 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हैं।

सचिन तेंदुलकर अब भी नंबर-1
सचिन तेंदुलकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर:- 664 मैच
  • विराट कोहली:- 559 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी:- 538 मैच
  • राहुल द्रविड़:- 509 मैच
  • रोहित शर्मा:- 509 मैच

विराट और धोनी भी सूची में शामिल
इस सूची में विराट कोहली 559 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वह अन्य दो प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अब केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने भारत के लिए 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। धोनी आखिरी बार 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे और उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed