{"_id":"65df1040de93c5806e0e1e01","slug":"ind-vs-eng-james-anderson-statement-about-zaheer-khan-jasprit-bumrah-virat-kohli-before-dharamshala-test-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत के इस तेज गेंदबाज को देखकर सीखते थे जेम्स एंडरसन, बुमराह और कोहली को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत के इस तेज गेंदबाज को देखकर सीखते थे जेम्स एंडरसन, बुमराह और कोहली को लेकर कही बड़ी बात
Wed, 28 Feb 2024 04:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 28 Feb 2024 04:21 PM IST
सार
एंडरसन को इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करने का मलाल है। विराट ने पारिवारिक कारणों से सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनकी पत्नी अनुष्का मां बनने वाली थीं। अनुष्का ने हाल ही में बेटे अकाय को जन्म दिया है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट में 700 विकेट के करीब हैं। उन्होंने 186 टेस्ट मैचों में 698 विकेट लिए हैं। 41 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के सभी प्रशंसक हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को काफी फिट रखा है। वह अभी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के मुखिया बने हुए हैं। भारत के खिलाफ सात मार्च से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। एंडरसन ने कहा कि वह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के प्रशंसक हैं और उनसे काफी कुछ सीखा है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 985 विकेट ले चुके इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने जहीर से रिवर्स स्विंग सहित तेज गेंदबाजी के कुछ गुर सीखे हैं। एंडरसन धर्मशाला टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्हें मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है तो वह दो विकेट लेकर टेस्ट में अपने 700 विकेट पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज होंगे। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने ऐसा किया है।

जहीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जहीर से एंडरसन ने क्या-क्या सीखा?
एंडरसन ने सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने से कहा, ''मेरे लिए जहीर खान एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं सीखने के लिए देखा करता था। उन्होंने कैसे रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल किया, जब वह गेंदबाजी के लिए दौड़े तो उन्होंने गेंद को कैसे कवर किया, यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने यहां उनके खिलाफ कई बार खेलते हुए विकसित करने की कोशिश की है।''

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
एंडरसन ने की बुमराह की तारीफ
भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जहीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। उस समय एंडरसन अपने खेल के शीर्ष पर थे। वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजों में से एंडरसन को जसप्रीत बुमराह ने काफी प्रभावित किया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''उनकी (बुमराह) गुणवत्ता के कारण आप उनसे उस स्तर की उम्मीद करते हैं। आप जानते हैं कि रिवर्स स्विंग भारत में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है और वह इसमें माहिर हैं। उनके पास अच्छी गति है। ओली पोप के खिलाफ हमने जो उनकी यॉर्कर देखी थी, वह भी उसमें शामिल है। यह कोई संयोग नहीं है कि वह दुनिया में नंबर एक पर पहुंच गए। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और हम इससे आश्चर्यचकित नहीं थे।''

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट के नहीं खेलने का मलाल
एंडरसन को इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करने का मलाल है। विराट ने पारिवारिक कारणों से सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनकी पत्नी अनुष्का मां बनने वाली थीं। अनुष्का ने हाल ही में बेटे अकाय को जन्म दिया है। एंडरसन ने कहा कि वह कोहली को गेंदबाजी करने से चूक गए। उन्होंने कहा, ''आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच कुछ बेहतरीन मुकाबले हुए हैं।''