फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Morne Morkel says Rohit Sharma brings calmness to batting line-up

IND vs ENG: रोहित शर्मा के फॉर्म पर क्या बोले मोर्ने मोर्केल? 2027 विश्व कप की तैयारियों पर भी की बात; जानिए

Sat, 18 Jul 2026 07:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा की फॉर्म का बचाव करते हुए कहा कि नई गेंद पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती, लेकिन अनुभवी कप्तान जल्द ही परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेंगे। उन्होंने साथ ही बल्लेबाजों को लॉर्ड्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर धैर्य से खेलने और गेंदबाजों को मिडिल ओवरों में विकेट लेने पर जोर देने की सलाह दी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Morne Morkel says Rohit Sharma brings calmness to batting line-up
मोर्ने मोर्केल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कप्तान रोहित शर्मा के हालिया खराब प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही इंग्लैंड की स्विंग और सीम होती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेंगे। उन्होंने कहा कि रोहित टीम के बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता और शांति लेकर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में रोहित शर्मा 11 और 26 रन ही बना सके हैं, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले मोर्केल ने साफ किया कि टीम को अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Morne Morkel says Rohit Sharma brings calmness to batting line-up
रोहित शर्मा। - फोटो : ANI
'रोहित को लेकर कोई चिंता नहीं'
मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्केल ने कहा, 'नई गेंद के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। पूरी सीरीज में हमने देखा है कि गेंद काफी मूव कर रही है। ऐसे में शुरुआत में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन रोहित पहले भी ऐसी परिस्थितियों में सफल रहे हैं। वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजी क्रम में शांति लेकर आते हैं। हमें उनके प्रदर्शन को लेकर कोई चिंता नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्ड्स की पिच पर धैर्य जरूरी
मोर्केल ने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी कि लॉर्ड्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर शुरुआत में संयम बरतना बेहद जरूरी होगा। उन्होंने कहा, 'हाल के मैचों में लॉर्ड्स की पिच थोड़ी मुश्किल रही है। बल्लेबाजों को शुरुआत में 5-10 अतिरिक्त गेंदें लेकर पिच की गति और उछाल को समझना चाहिए। हमारी टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अनुभवी हैं और उन्हें पता है कि साझेदारी कैसे बनाई जाती है। वनडे क्रिकेट में बड़ी साझेदारियां ही मैच जिताती हैं।'
विज्ञापन

IND vs ENG: Morne Morkel says Rohit Sharma brings calmness to batting line-up
विराट कोहली-श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
दूसरे वनडे में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मध्यक्रम उस लय को आगे नहीं बढ़ा सका। भारत 233 रन पर सिमट गया और इंग्लैंड ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। मोर्केल ने कहा कि टीम हर मैच में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभागों में साझेदारियां महत्वपूर्ण होंगी।

मिडिल ओवरों में विकेट लेना होगा अहम
भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मोर्केल ने कहा कि पिछले मैच में तेज गेंदबाजों ने अच्छी गति और सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, 'पिछले मैच में हमारी गेंदबाजी शानदार रही। गेंदबाजों ने अच्छी गति से गेंदबाजी की और सही क्षेत्रों में गेंद डाली। हमने मिडिल ओवरों में अतिरिक्त उछाल के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार का इस्तेमाल किया।' हालांकि उन्होंने माना कि बीच के ओवरों में विकेट निकालना अभी भी टीम के लिए अहम चुनौती है। उन्होंने आगे कहा, 'मिडिल ओवरों में विकेट लेना बेहद जरूरी है। हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं कि उस चरण में सफलता कैसे हासिल की जाए। जो रूट ने पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेली।'

गेंदबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते
लॉर्ड्स की ढलान को लेकर पूछे गए सवाल पर मोर्केल ने कहा कि गेंदबाजों को जरूरत से ज्यादा तकनीकी बातें बताना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'हम अपने अनुभव जरूर साझा करते हैं, लेकिन मैच से ठीक पहले गेंदबाजों के दिमाग में बहुत ज्यादा बातें भरना ठीक नहीं है। उन्हें अपनी स्वाभाविक योजना के साथ मैदान पर उतरने देना चाहिए।'

IND vs ENG: Morne Morkel says Rohit Sharma brings calmness to batting line-up
मोर्ने मोर्केल - फोटो : BCCI
2027 विश्व कप की तैयारी पर भी बोले मोर्केल
अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच मोर्केल ने संकेत दिए कि वह 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में भारतीय टीम की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैंने करीब 20 साल दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट खेला है। वहां की परिस्थितियों और पिचों को अच्छी तरह समझता हूं। 2027 विश्व कप को लेकर हमारी बातचीत होती रहती है। समय आने पर मैं अपने अनुभव का पूरा फायदा भारतीय टीम को देने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed