{"_id":"6a5e2c9885e66deda80b8968","slug":"ind-vs-eng-saba-karim-said-rohit-sharma-s-lord-s-century-ended-the-retirement-speculation-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'लॉर्ड्स में रोहित के शतक ने अटकलों पर लगाया विराम', पूर्व बल्लेबाज ने हिटमैन का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स में रोहित के शतक ने अटकलों पर लगाया विराम', पूर्व बल्लेबाज ने हिटमैन का किया समर्थन
Mon, 20 Jul 2026 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:41 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अटकलों के बीच लॉर्ड्स में शानदार शतकीय पारी खेली। पूर्व बल्लेबाज सबा करीम का मानना है कि रोहित की इस पारी ने उनके भविष्य को लेकर उठ रही सभी अटकलों को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा।
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा द्वारा लगाए गए शतक ने उनके संन्यास को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 11 और 26 रन बनाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दबाव में अंतिम वनडे खेलने उतरे थे। 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं द्वारा 39 वर्षीय रोहित से आगे बढ़ने की खबरों ने उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज कर दी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित ने लॉर्ड्स में जड़ा था ऐतिहासिक शतक
यह अफवाहें कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान और बढ़ गईं, जिसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा था कि बोर्ड में लॉर्ड्स वनडे के रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। भविष्य को लेकर चल रही तमाम बहसों के बीच रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 110 गेंदों में 138 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय और सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। हालांकि भारत यह मुकाबला 27 रनों से हार गया और सीरीज गंवा बैठा, लेकिन रोहित की इस पारी ने सारा ध्यान वापस उनकी बल्लेबाजी पर ला दिया।
सबा करीम ने कहा कि सीरीज हारने के बावजूद रोहित के शतक, शुभमन गिल की फॉर्म और उनकी कप्तानी ने भारत को कई सकारात्मक पहलू दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है और रोहित के शतक ने संन्यास की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन कप्तानी दिखाई, इसलिए बल्लेबाजी में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती। करीम के मुताबिक, अब भारत का मुख्य ध्यान जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में सही तेज गेंदबाजी आक्रमण की पहचान करने पर होना चाहिए।

सबा ने न्यूजीलैंड दौरे को बताया महत्वपूर्ण
सबा करीम ने कहा कि न्यूजीलैंड का आगामी पांच मैचों का वनडे दौरा 2027 विश्व कप से पहले सही गेंदबाजी संयोजन की पहचान करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। अंग्रेजी परिस्थितियों में भारत के युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा, इसलिए न्यूजीलैंड दौरा इन संयोजनों को परखने की असली परीक्षा होगा। भारत को मध्य ओवरों में विकेट निकालने के लिए एक रिस्ट स्पिनर की जरूरत है, चाहे वह कुलदीप यादव हों या कोई और। भारत को परिस्थितियों, मैदान के आयामों और विपक्षी टीम के अनुसार अधिक बारीकी से योजना बनाकर सही संसाधनों के साथ मैदान में उतरना होगा।