Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak defended the team management’s decision to leave Mohammed Siraj

भारत बनाम न्यूजीलैंड: सिराज को बाहर बैठाकर हुई गलती? सितांशु कोटक ने किया बचाव, वाशिंगटन पर क्या बोले कोच

Thu, 19 Nov 2026 12:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि टीम का चयन पांचों दिन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया था। कोटक ने वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के चयन को भी सही ठहराया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारी की तारीफ की।

विज्ञापन
IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak defended the team management’s decision to leave Mohammed Siraj
सितांशु कोटक - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि टीम का चयन सिर्फ पहले दिन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर नहीं किया गया था, बल्कि पांचों दिन की परिस्थितियों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुना गया।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने उतारे चार तेज गेंदबाज 
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले इस गेंदबाजी आक्रमण में प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को जगह मिली, जबकि अनुभवी मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ा।

सिराज को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठने के बाद कोटक ने कहा, सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है। जब हमने टीम चुनी, तब हमें लगा कि यही सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन है। मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखना गलत फैसला था। यह सिर्फ पहला दिन है। हम टीम का चयन केवल पहले दिन के लिए नहीं करते, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन को भी ध्यान में रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak defended the team management’s decision to leave Mohammed Siraj
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
सुंदर को क्यों किया शामिल? 
कोटक ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण सुंदर को प्राथमिकता दी गई। कोटक ने कहा, हमने वाशिंगटन को इसलिए प्राथमिकता दी, क्योंकि उनके शीर्ष क्रम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। इस मैच के लिए यही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के चार विकेट 60 रन पर गिरा दिए थे। हालांकि, 30 ओवर के बाद कूकाबुरा गेंद की चमक कम होने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में मुश्किल हुई। इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन

कोटक ने कंबोज का किया बचाव
कोटक ने युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की रफ्तार का भी बचाव किया। कंबोज इस मुकाबले में 126 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी गति को लेकर उठ रहे सवालों पर कोटक ने कहा, हां, रफ्तार तीसरे स्पेल में ही मायने रखती है। कंबोज की गति 130, 128 और कुछ गेंदों पर 126 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बिल्कुल ठीक है।

वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी का बचाव करते हुए कोटक ने कहा कि वह आक्रामक गेंदबाज हैं और इस वजह से कभी-कभी रन भी खर्च करते हैं। उन्होंने कहा, प्रसिद्ध एक आक्रामक गेंदबाज हैं और हम जानते हैं कि वह कुछ रन खर्च करेंगे। जब वह विकेट लेते हैं तो हमें अच्छा लगता है, लेकिन जब उनकी गेंदों पर रन बनते हैं तो हमें पसंद नहीं आता। किसी खिलाड़ी को देखने का यह तरीका उचित नहीं है।

IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak defended the team management’s decision to leave Mohammed Siraj
हेनरी निकोल्स - फोटो : Black caps
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले कोटक
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कोटक ने कहा कि मेहमान टीम ने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और उसी के अनुसार बल्लेबाजी की। उन्होंने बताया कि धूप निकलने के कारण पिच में मौजूद नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई, जिससे गेंदबाजों को मिलने वाली मदद कम हो गई। कोटक ने कहा, मौसम अच्छा था और धूप निकलने के कारण पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेवजह जोखिम भी नहीं लिया। नई गेंद से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed