फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pace spearhead Jasprit Bumrah post on social media said Have been living a dream past few days

Team India: 'सपनों में जी रहा हूं', टी20 विश्व कप जीतने के बाद बुमराह का आया बयान, पोस्ट कर लिखी ये बात

Mon, 08 Jul 2024 01:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

बुमराह ने टी20 विश्व कप में भारत की 17 साल बाद खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारत को शानदार वापसी दिलाई थी।

विज्ञापन
India pace spearhead Jasprit Bumrah post on social media said Have been living a dream past few days
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC

विस्तार

हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी खिताबी जीत को नहीं भुला पा रहे हैं। भारतीय टीम का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था और बुमराह ने इसके लिए आभार व्यक्त किया है। बुमराह ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से सपनों में जी रहे हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बुमराह का हाल ही में अपने घर अहमदाबाद पहुंचने पर फूलों से स्वागत किया गया था।
विज्ञापन

इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए। बुमराह ने टी20 विश्व कप में भारत की 17 साल बाद खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारत को शानदार वापसी दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका को एक समय 30 गेंद पर 30 रन चाहिए थे, लेकिन इन दोनों ने मिलकर उसकी बल्लेबाजी को लड़खड़ा दिया और भारत सात रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तेज गेंदबाज ने इसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें स्वदेश लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नाश्ते और मुंबई में लाखों प्रशंसकों के साथ विजय जुलूस के अंश शामिल हैं। 41 सेकेंड की इस क्लिप में गुरुवार को परेड के बाद सम्मान समारोह के दौरान विराट कोहली के भाषण का ऑडियो भी शामिल है जिसमें वह बुमराह के योगदान की प्रशंसा कर रहे हैं। बुमराह ने एक्स पर पोस्ट किया,  मैं पिछले कुछ दिनों से बहुत आभारी हूं। मैं सपनों में जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है। 
विज्ञापन

कोहली ने की थी बुमराह की सराहना
कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान कहा था कि बुमराह जैसा खिलाड़ी कई पीढियों में एक बार जन्म लेता है। इसके बाद स्टेडियम में बुमराह के नाम की गूंज सुनाई देने लगी। विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कोहली ने कहा था, मैं चाहता हूं कि सभी उस खिलाड़ी की प्रशंसा करें जिसने हमेशा हमें बार-बार वापसी दिलाई है। यह अद्भुत प्रदर्शन था। उस जैसा गेंदबाज कई पीढियों में एक बार जन्म लेता है। मुझे खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed