{"_id":"6a5d157a4c68dbac6204f30d","slug":"india-vs-england-amid-speculation-about-future-rohit-sharma-answers-critics-with-his-solid-ton-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स में हिटमैन का धमाल: अटकलों के बीच रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, शतक के बाद पत्नी रितिका हो गईं भावुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स में हिटमैन का धमाल: अटकलों के बीच रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, शतक के बाद पत्नी रितिका हो गईं भावुक
Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
सार
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच आलोचकों को करारा जवाब दिया। रोहित की फॉर्म और फिटनेस को लेकर कई बार सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन पूर्व कप्तान ने लॉर्ड्स में अपनी शानदार पारी से बताया कि उनके अंदर रनों की भूख अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। रोहित पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे जिससे वनडे विश्व कप 2027 को लेकर उनका दावा कमजोर नजर आ रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शुभमन गिल के साथ उन्होंने धीमी शुरुआत की। लेकिन क्रीज पर टिकने के बाद वह पुरानी लय में नजर आए और उनके बल्ले से शानदार शतक निकला।
विज्ञापन
आलोचकों को बल्ले से दिया संदेश
पिछले कुछ दिनों से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके भविष्य को लेकर हो रही थी। लगातार कम स्कोर और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा कि यह लॉर्ड्स उनका आखिरी वनडे मैच हो सकता है, इसने 39 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी के करियर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी थी। लेकिन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित ने जुबान से नहीं, बल्कि अपने बल्ले से जवाब दिया। उन्होंने एक ऐसी जुझारू पारी खेली जिसने एकतरफा दिख रहे मैच में भारत को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया और दुनिया को याद दिलाया कि वे क्यों देश के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं।

शतकीय पारी से तोड़े कौन से रिकॉर्ड?
- रोहित लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
- उनसे पहले 50 ओवर के प्रारूप में अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स में सैकड़ा नहीं जड़ सका था।
- रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है।
- इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं।
- रोहित लॉर्ड्स में सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
- रोहित ने इस मैच में 138 रन बनाए जो भारत के लिए किसी बल्लेबाज का लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वोच्च स्कोर है।
- गांगुली ने 2004 में लॉर्ड्स में 90 रन बनाए थे, लेकिन रोहित ने इस रिकॉर्ड को अब अपने नाम कर लिया है।
- रोहित ने इंग्लैंड में आठवां शतक लगाया और वह किसी एक विदेशी देश में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
शतक के बाद नहीं उतारा हेलमेट
जीत के लिए मिले 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित ने अपना शतक पूरा किया, तो उनके चेहरे पर कोई आक्रामक जश्न नहीं था। उन्होंने न तो हवा में हेलमेट उछाला और ना ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने बेहद सादगी से अपना बल्ला उठाया, लॉर्ड्स के हर कोने से गूंजती तालियों का शालीनता से जवाब दिया और फिर से अपनी क्रीज पर मुस्तैद हो गए। शतक का यह जश्न महज कुछ सेकेंड का था, जो उनकी मानसिक स्थिति को साफ बयां कर रहा था।

साथियों ने रोहित की पारी को सराहा
रोहित के इस शतक पर लॉर्ड्स का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी ने खड़े होकर इस ऐतिहासिक पारी की सराहना की। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बालकनी से तालियां बजाकर कप्तान का हौसला बढ़ाया, तो वहीं उनके पुराने साथी विराट कोहली ने क्रीज पर आकर उन्हें गले लगा लिया। रोहित ने अपनी उसी चिर-परिचित शांति के साथ सबका आभार व्यक्त किया और तुरंत अगली गेंद खेलने के लिए तैयार हो गए। उनका हेलमेट सिर से नहीं उतरा। रोहित हालांकि, 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित जब आउट हुए तो ड्रेसिंग रूम सहित स्टेडियम पर मौजूद सभी दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

रोहित के भविष्य पर सवाल क्यों उठे?
- राष्ट्रीय चयन समिति की योजना वनडे टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लंबे समय तक मौका देने की है।
- बताया गया था कि इस सोच को टीम प्रबंधन, खासकर मुख्य कोच गौतम गंभीर का भी समर्थन हासिल है। हालांकि, यह भी उतना ही सच है कि रोहित शर्मा ने अपने करियर में इतना हासिल किया है कि वह अपने भविष्य पर फैसला खुद लेने का अधिकार रखते हैं।
- दूसरी ओर चयनकर्ताओं के पास भी 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम चुनने की जिम्मेदारी है।
- तीसरे वनडे से पहले रोहित के भविष्य पर इतनी चर्चा हुई कि खुद बीसीसीआई को स्पष्टीकरण देना पड़ा था।
- बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने उन खबरों को खारिज किया था जिसमें दावा किया गया कि रोहित इसके बाद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
पत्नी हो गई थीं भावुक
रोहित को लेकर जिस तरह पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थी उसकी भनक उनके परिवार को भी थी। रोहित के लिए लॉर्ड्स में खेली गई ये पारी कितनी महत्वपूर्ण थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जैसे ही रोहित ने शतक लगाया, स्टैंड्स पर मौजूद उनकी पत्नी रितिका भावुक हो गईं। रितिका अपने आंसूओं को नहीं रोक सकीं। रितिका की आंखों से निकले ये आंसू खुशी और राहत के थे जिसने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया।