फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women vs Sri Lanka Women stats highest totals in Women’s Asian Games most sixes hit in a T20I innings

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कीर्तिमान: एशियाड में बनाया सर्वोच्च टोटल, टी20 की एक पारी में जड़े सर्वाधिक छक्के

Tue, 22 Sep 2026 12:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में बड़ा कीर्तिमान बनाया। भारत ने एशियाड में महिला क्रिकेट का सर्वोच्च टोटल बनाया है।

विज्ञापन
India Women vs Sri Lanka Women stats highest totals in Women’s Asian Games most sixes hit in a T20I innings
एशियन गेम्स - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में बड़ा कीर्तिमान बना लिया है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। ये एशियाड में महिला क्रिकेट का सर्वोच्च टोटल है। एशियाड में दूसरी बार हुआ है जब महिला क्रिकेट में 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ है। इससे पहले ये रिकॉर्ड हॉन्गकॉन्ग के नाम था जिन्होंने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ चार विकेट पर 202 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

India Women vs Sri Lanka Women stats highest totals in Women’s Asian Games most sixes hit in a T20I innings
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
मंधाना, शेफाली और ऋचा का दिखा दम
भारत के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, जबकि ऋचा घोष और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत को मंधाना और शेफाली ने दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शेफाली हालांकि, पचासा नहीं जड़ सकीं और 48 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में दूसरा झटका लगा जो 19 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने अपनी पारी जारी रखी, लेकिन वह 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुईं। 

इसके बाद ऋषा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। ऋचा और भारती फुलमाली के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। ऋचा 22 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 और भारती सात रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से सुगंदिका कुमारी, कविषा दिलहारी और चामुदी प्रबोदा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का टी20 में तीसरा सर्वोच्च टोटल
भारतीय महिला टीम का टी20 में यह तीसरा सर्वोच्च टोटल है। भारतीय महिला टीम ने इस प्रारूप में पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन बनाए थे जो उसका सर्वोच्च टोटल है। वहीं, 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट पर 217 रन बनाए थे। भारतीय महिला टीम टी20 में छह बार 200+ स्कोर बना चुकी है। टीम ने इसके साथ ही एशियन गेम्स में हॉन्गकॉन्ग के रिकॉर्ड को तोड़ा जिनके नाम एशियाड में महिला क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन

महिला टी20 क्रिकेट में भारत के 200+ टोटल
स्कोर बनाम स्थान वर्ष
221/2 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 2025
217/4 वेस्टइंडीज मुंबई 2024
216/3 श्रीलंका निशिन 2026*
210/5 इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2025
209/5 नीदरलैंड  हेडिंग्ले 2026
201/5 यूएई दांबुला 2024

भारत ने पारी में लगाए 13 छक्के
एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने फाइनल में कुल 13 छक्के लगाए। ये महिला टी20 क्रिकेट की एक पारी में भारतीय महिला टीम द्वारा लगाए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed