{"_id":"6682e2036e4265890f075d2a","slug":"indian-batter-virat-kohli-respond-to-pm-narendra-modi-congratulatory-message-after-t20-world-cup-win-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : विराट कोहली ने पीएम मोदी के बधाई संदेश का दिया जवाब, समर्थन के लिए जताया आभार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : विराट कोहली ने पीएम मोदी के बधाई संदेश का दिया जवाब, समर्थन के लिए जताया आभार
Mon, 01 Jul 2024 10:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:37 PM IST
सार
पीएम मोदी ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद टीम के सदस्यों से फोन पर बात की थी और विश्व विजेता बनने पर बधाई दी थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए बधाई संदेश का जवाब दिया है। कोहली ने कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग और प्रेरणा हमेशा उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए सकारात्मक रहने में मदद करता है। पीएम मोदी ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद टीम के सदस्यों से फोन पर बात की थी और विश्व विजेता बनने पर बधाई दी थी।
विज्ञापन
कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। मालूम हो कि पिछले साल अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत को मिली हार के बाद मोदी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गए थे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने लिखा, 'प्रिय नरेन्द्र मोदी सर, आपके इन शब्दों और हमेशा आपके समर्थन तथा प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस टीम का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जो कप को घर ले आई है। इससे पूरे देश को जो खुशी मिली है उससे हम बहुत प्रभावित और अभिभूत हैं।' कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। कोहली ने इस मैच के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। मोदी ने कोहली की प्रशंसा करते हुए लिखा था, कोहली आपसे बात करके खुशी हुई। फाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया। आप खेल के सभी प्रारूपों में चमके हैं। टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
Dear @narendramodi sir, thank you so much for your very kind words and your support and encouragement always. It has been a privilege to be a part of this team which has brought the cup home. We are deeply touched & overwhelmed with the happiness it has bought the entire nation. https://t.co/dpKiJiMFih
— Virat Kohli (@imVkohli) July 1, 2024
रोहित ने भी जताया था आभार
कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट कर उनकी शुभेच्छाओं के लिए आभार जताया था। रोहित ने लिखा था, नरेन्द्र मोदी सर, आपकी शुभेच्छाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। टीम और मैं कप को घर लाने में सक्षम होने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं और हम वास्तव में इस बात से अभिभूत हैं कि इसने सभी को घर वापस लाने में कितनी खुशी दी है।
कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट कर उनकी शुभेच्छाओं के लिए आभार जताया था। रोहित ने लिखा था, नरेन्द्र मोदी सर, आपकी शुभेच्छाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। टीम और मैं कप को घर लाने में सक्षम होने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं और हम वास्तव में इस बात से अभिभूत हैं कि इसने सभी को घर वापस लाने में कितनी खुशी दी है।