फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Australian batter Steve Smith feels extra pressure on RCB former captain Virat Kohli

IPL 2024: 'कोहली पर है अतिरिक्त दबाव...', टी20 विश्व कप से पहले स्टीव स्मिथ का भारतीय स्टार को लेकर बड़ा बयान

Fri, 05 Apr 2024 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Apr 2024 10:59 PM IST
सार

कोहली का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में बोल रहा है। कोहली अब तक चार मैचों में 203 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक हैं। टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने इतने ही मैचों में 90 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Australian batter Steve Smith feels extra pressure on RCB former captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन उनकी टीम के लिए 17वां सीजन अच्छा नहीं चल रहा है। कोहली के बल्ले से रन तो निकल रहे हैं लेकिन पिछले मैच में उनकी स्ट्राइक रेट धीमी रही थी जिसे लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी बयान सामने आया है। उनके अनुसार कोहली पर अतिरिक्त दबाव है। 
विज्ञापन


'अन्य बल्लेबाजों की नाकाम से दबाव में हैं कोहली'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण विराट कोहली पर भारी दबाव है और उनके साथी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करके उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विराट अतिरिक्त दबाव ले रहे हैं। जरूरी नहीं कि विराट हर मैच में स्कोर करेंगे ही। ऐसे में टीम के अन्य बल्लेबाजों को उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


आरसीबी के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं कोहली
कोहली का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में बोल रहा है। कोहली अब तक चार मैचों में 203 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक हैं। टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने इतने ही मैचों में 90 रन बनाए हैं। कप्तान फाफ डू प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे बल्लेबाज अभी तक ज्यादा योगदान नहीं कर पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने लंबे समय बाद की थी वापसी
विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण देश से बाहर थे। वह इस कारण जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। फरवरी में कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद कोहली आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने के ठीक पहले भारत लौटे थे और आरसीबी से जुड़े थे। आरसीबी के लिए इस सीजन पहला मैच खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ कोहली का बल्ला नहीं चला था, लेकिन इसके बाद वह लय में लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed