सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR vs RCB Result: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Key Highlight Analysis Points Table

RR vs RCB: आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी की पहली हार, राजस्थान ने पांचवीं बार 200+ का लक्ष्य हासिल किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया। इस सीजन में यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही। वहीं, आरसीबी को पहली शिकस्त मिली।

IPL 2026 RR vs RCB Result: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Key Highlight Analysis Points Table
ध्रुव जुरेल-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने महज 18 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Trending Videos

IPL 2026 RR vs RCB Result: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Key Highlight Analysis Points Table
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IANS
राजस्थान की शानदार जीत
आरसीबी की यह इस सीजन की पहली हार है। इससे पहले खेले दोनों मुकाबले टीम ने जीते थे। वहीं, राजस्थान ने लगातार चार मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। फिलहाल टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और उसका नेट रन रेट +2.055 हो गया है। आरसीबी फिलहाल चार अंक और +1.231 के नेट रन रेट लेकर तीसरे पायदान पर है। बता दें कि, राजस्थान ने पांचवीं बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया। इस मामले में शीर्ष पर पंजाब किंग्स है, जिसने नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर छह बार ऐसा करने वाली मुंबई इंडियंस है। वहीं, आरसीबी की आईपीएल में यह 200+ के स्कोर का बचाव करते हुए सातवीं हार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच  जीते हारे टाई बेनतीजा अंक  नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 2.055
पंजाब किंग्स 3 2 0 0 1 5 0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 1.231
दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 0 4 0.811
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 2 1 0 0 4 -0.359
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 0.275
गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 0 2 -0.270
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 0 -2.517

IPL 2026 RR vs RCB Result: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Key Highlight Analysis Points Table
ध्रुव जुरेल-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव और जुरेल का तूफान
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और आठ गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और सात छक्के लगाए।

हालांकि, शिमरोन हेटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग भी सिर्फ तीन रन ही बना सके। जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली। जुरेल और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले।

IPL 2026 RR vs RCB Result: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Key Highlight Analysis Points Table
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
पाटीदार की कप्तानी पारी
इससे पहले, आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन ही बना सके, तो जितेश शर्मा को पांच रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने चलता किया। टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए।

हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed