Jay Shah: टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर जय शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई, इन्हें दिया जीत का श्रेय
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारत की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं। यह पिछले एक साल में हमारा तीसरा फाइनल था। हम जून 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे। नवंबर 2023 में हमने 10 जीत के साथ दिल जीता लेकिन खिताब नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में कहा था कि हम जून 2024 में दिल भी जीतेंगे और कप भी और अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे, हमारा कप्तान भारतीय ध्वज लहराएगा।"
#WATCH | BCCI Secretary Jay Shah congratulates the Indian cricket team on winning the ICC T20 World Cup
— ANI (@ANI) July 7, 2024
He says, "...I am confident that under the captaincy of Rohit Sharma, we will win the WTC Final and the Champions Trophy..."
(Source: BCCI) pic.twitter.com/NEAvQwxz8Y
बीसीसीआई द्वारा रविवार को साझा किए वीडियो में शाह ने बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र और अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत अगले साल दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतेगा। जय शाह ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और रोहित की कप्तानी का समर्थन किया।