फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Hayden feels that virat Kohli, steve Smith will be keen to stamp authority in Border-Gavaskar Trophy

BGT: 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे कोहली-स्मिथ', इस पूर्व बल्लेबाज ने दिया बयान

Wed, 21 Aug 2024 08:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Aug 2024 08:56 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया 1991-92 के बाद पहली बार 22 नवंबर से पर्थ में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआती करेंगे और हेडन ने कहा कि यह चुनना मुश्किल होगा कि किस टीम का पलड़ा भारी होगा।

विज्ञापन
Matthew Hayden feels that virat Kohli, steve Smith will be keen to stamp authority in Border-Gavaskar Trophy
स्मिथ और कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज को लेकर दोनों ही टीमों के पूर्व खिलाड़ियों के अपने दावे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस सीरीज में अपना दबदबा बनाने के लिए बेताब होंगे जिसमें रन बनाना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन

'सीरीज का नतीजा तय करने में कोहली-स्मिथ का होगा योगदान'
अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले हेडन ने कहा कि कोहली और स्मिथ दोनों ही अपने-अपने तरीके से दबदबा बनाना पसंद करते हैं और इस सीरीज का नतीजा ऑस्ट्रेलिया में कैसा निकलेगा, यह तय करने में इन दोनों की अहम भूमिका होगी। हेडन ने कहा, क्रिकेट लय का खेल है और मुझे यकीन है कि अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में पहुंच चुके ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में दबदबा बनाने के लिए बेताब होंगे। यह उनका स्वभाव है। वे इसे बहुत अलग-अलग तरीकों से, बहुत अलग-अलग शैलियों में करते हैं और निश्चित रूप से वे ऑस्ट्रेलियाई में महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसका पलड़ा भारी ये बताना कठिन'
भारत और ऑस्ट्रेलिया 1991-92 के बाद पहली बार 22 नवंबर से पर्थ में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआती करेंगे और हेडन ने कहा कि यह चुनना मुश्किल होगा कि किस टीम का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा,  आप टीमों को देखें। यह बताना मुश्किल है कि कौन सी टीम का पलड़ा भारी होगा। मुझे लगता है कि रन अंतर पैदा करेंगे। जिन खिलाड़ियों पर निश्चित रूप से दांव लगाया जाता वे संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

'ऑस्ट्रेलिया को खलेगी वॉर्नर की कमी'
हेडन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत के खिलाफ जीत के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2014-15 में द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज जीती थी। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन की नजरें युवा भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल पर हावी होने पर हैं और हेडन ने कहा कि यह सही कदम है क्योंकि यह सलामी बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर की कमी खलेगी जिन्होंने जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हेडन ने कहा, पहली बार यह सलामी जोड़ी उतना सुरक्षित नहीं लग रहा है। डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बहुत अच्छी सेवा दी है। उन्होंने ऐसी सेवा दी जो बेहद प्रतिस्पर्धी और शानदार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed