सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly could be next BCCI president: reports

सौरव गांगुली बन सकते हैं बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष: सूत्र

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly could be next BCCI president: reports
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। बीते दिनों बीसीसीआई के नए संविधान को मंजूरी मिलने के बाद अध्यक्ष पद के लिए 'दादा' का रास्ता साफ नजर आ रहा है।

Trending Videos


दरअसल, बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने बीसीसीआई में जमे बैठे सभी दिग्गजों की वापसी के रास्ते बंद कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने शरद पवार, एन श्रीनिवासन, अनुराग ठाकुर, अमिताभ चौधरी, राजीव शुक्ला, सीके खन्ना जैसों के लिए बोर्ड के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी नया व्यक्ति बन सकेगा बोर्ड अध्यक्ष 

Sourav Ganguly could be next BCCI president: reports

छह साल के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड लेने का फायदा सौरव गांगुली को हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी की वह सिफारिश लागू हो गई है जिसमें कहा गया है कि बोर्ड अध्यक्ष बनने के लिए दो एजीएम में शामिल होने की बाध्यता नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई भी नया चेहरा बिना किसी अनुभव के बोर्ड अध्यक्ष पद संभाल सकेगा। 

इस लिहाज से सौरव गांगुली और रजत शर्मा के बोर्ड अध्यक्ष बनने का भी रास्ता साफ हुआ है। हालांकि इसके लिए दोनों को अपने राज्यों का अध्यक्ष पद त्यागना होगा। वहीं दिग्गजों के पास अपने रिश्तेदारों को बोर्ड में घुसाने का विकल्प जरूर खुला हुआ है।

सौरव गांगुली क्यों बन सकते हैं अध्यक्ष?

Sourav Ganguly could be next BCCI president: reports

जिसके बाद से ही बोर्ड नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर काम कर रहे सौरव गांगुली के नाम पर चर्चा कर रहा है। बोर्ड को ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो ना सिर्फ बोर्ड को अच्छे से संभाल सके बल्कि सुप्रीम कोर्ट की उम्मीदों पर खरा उतरने के अलावा मैनेजमेंट को भी अपने हिसाब से चला सके।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के करीबी रहे सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपने तीसरे कार्यकाल में काम कर रहे हैं। इसके अलावा गांगुली बीसीसीआई की तकनीकी समिति, क्रिकेट सलाहकार समिति और आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल के साथ भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed