{"_id":"6a9a7fb052ba73df8a041b62","slug":"why-chief-selector-ajit-agarkar-missed-crucial-bcci-meeting-no-discussion-on-contract-extension-all-details-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए अगरकर?: अनुबंध को लेकर नहीं हुई चर्चा, अनुपस्थिति ने बढ़ाई अटकलें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए अगरकर?: अनुबंध को लेकर नहीं हुई चर्चा, अनुपस्थिति ने बढ़ाई अटकलें
Fri, 04 Sep 2026 01:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:52 PM IST
सार
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर गुरुवार को हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हालांकि, बताया कि किस कारण अगरकर बैठक में शामिल नहीं सके।
विज्ञापन
अजीत अगरकर
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को मुंबई में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस महत्वपूर्ण बैठक में वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण सहित शीर्ष बीसीसीआई अधिकारी शामिल हुए थे। लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस बैठक में शामिल नहीं थे जिसके लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की बैठक
- फोटो : BCCI
किसे लेकर बुलाई गई थी बैठक?
भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 0-2 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी और वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवानी पड़ी। इसकी समीक्षा को लेकर बीसीसीआई ने बैठक बुलाई थी। लेकिन अगरकर के इसमें शामिल नहीं होने को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। मालूम हो कि चयनकर्ता के तौर पर अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है। चूंकि अगरकर ने बीसीसीआई की बैठक में हिस्सा नहीं लिया इस कारण उनके अनुबंध विस्तार को लेकर चर्चा नहीं हो सकी।

सैकिया ने अगरकर के नहीं जुड़ने का कारण बताया
बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड द्वारा बुलाई गई इस समीक्षा बैठक के बारे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इसे काफी कम समय के नोटिस पर बुलाया गया था। सैकिया के अनुसार, आगरकर शहर से बाहर थे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बैठक में नहीं जुड़ सके। सैकिया ने बताया कि शहर से बाहर होने के कारण अगरकर इस बैठक का हिस्सा नहीं बन सके क्योंकि यह बैठक बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी। उन्होंने कहा, हमारे चयन समिति के प्रमुख अजीत शहर में नहीं थे इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो पाए। वह ऐसी जगह पर थे कि हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद ऑनलाइन भी नहीं जुड़ सके।

सितंबर के अंत तक है अगरकर का कार्यकाल
बीसीसीआई सचिव ने साफ किया कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, जिनका अनुबंध सितंबर के अंत तक है उनके अनुबंध के विस्तार को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। सैकिया ने अनुबंध के विस्तार के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस बैठक में ऐसा कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि समीक्षा बैठक का पूरा ध्यान केवल आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की फिटनेस और बार-बार होने वाली चोटों के मामलों पर केंद्रित था।
अजीत अगरकर के चयन समिति के अध्यक्ष रहते हुए भारत ने 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था, जबकि टीम ने 2024 और 2026 में लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीता। उनके कार्यकाल के दौरान ही पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास लिया। साथ ही दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी संन्यास की घोषणा की थी।