{"_id":"6ad1b1a295a97feae10205d2","slug":"yashasvi-jaiswal-left-out-of-the-mumbai-ranji-trophy-team-suryansh-shedge-gets-an-opportunity-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम से क्यों हुए बाहर? हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सूर्यांश शेडगे को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम से क्यों हुए बाहर? हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सूर्यांश शेडगे को मिला मौका
Fri, 16 Oct 2026 10:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:39 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई टीम का एलान हो गया है। इसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल नहीं है। वहीं, सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : IANS
विस्तार
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मुकाबले के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। मुंबई की टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में 18 से 21 अक्तूबर तक होने वाले मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, यशस्वी को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड में 24 अक्तूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और यशस्वी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। यही वजह है कि वह रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के बाद टीम से अलग हो गए। भारतीय सीनियर टीम को भी न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यशस्वी इसका भी हिस्सा होंगे और इंडिया ए टीम के साथ खेलने के दौरान मिला अनुभव उनके लिए सीनियर टीम के मैचों के दौरान काम आएगा।

यशस्वी की जगह किसे किया गया शामिल?
यशस्वी की जगह युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, सूर्यांश शेडगे को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। पहले मैच में टीम के उपकप्तान आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी और उसी वजह से वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की तरफ से मौजूदा रणजी सीजन का पहला मुकाबला चंडीगढ़ के खिलाफ खेला था। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। मुंबई ने यह मुकाबला पारी और 155 रनों के बड़े अंतर से आसानी से जीता था, लेकिन यशस्वी का बल्ला इस मैच में नहीं चला था। वह अपनी एकमात्र पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले।