फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli Secretly Filmed in London? Jordan Cox Reveals What Happened During Their UK Meeting

Virat Kohli: लंदन में विराट कोहली की चोरी-छिपे किसने खींची तस्वीर, RCB के साथी ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

Sat, 11 Jul 2026 03:27 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 11 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

आरसीबी और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने लंदन में विराट कोहली से मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि दोनों की तस्वीर चोरी-छिपे खींच ली गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
Virat Kohli Secretly Filmed in London? Jordan Cox Reveals What Happened During Their UK Meeting
विराट कोहली और जॉर्डन कॉक्स - फोटो : X

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने वाले हैं। पहले वनडे से पहले उनके आरसीबी और इंग्लैंड टीम के साथी जॉर्डन कॉक्स ने लंदन में हुई मुलाकात से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

विज्ञापन


कॉक्स ने बताया कि पिछले महीने लंदन में उनकी और कोहली की मुलाकात हुई थी। दोनों ने कोशिश की थी कि यह मुलाकात बिल्कुल सामान्य रहे, लेकिन इसके बावजूद किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

विज्ञापन

तस्वीर वायरल होने पर कोहली की क्या प्रतिक्रिया थी?
जॉर्डन कॉक्स ने बताया कि उस दौरान उनके पास से सैकड़ों लोग गुजरे, लेकिन किसी ने उन्हें रोका नहीं। हालांकि, करीब दो घंटे बाद विराट कोहली ने उन्हें संदेश भेजकर पूछा कि क्या उन्होंने उनकी वायरल हो रही तस्वीरें देखी हैं। कॉक्स ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि बिना जानकारी के भी लोग कोहली का पीछा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कोहली के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह सामान्य लोगों की तरह समय बिताना और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं हो पाता।

विराट कोहली की किस बात से प्रभावित हुए कॉक्स?
25 वर्षीय इंग्लैंड के बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी में विराट कोहली से मिले सहयोग और मार्गदर्शन की भी तारीफ की। कॉक्स ने कहा कि आईपीएल के दौरान सबसे खास बात यह रही कि विराट कोहली ने उन्हें काफी समय दिया। उन्होंने कहा कि इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद कोहली हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देते हैं, लेकिन विराट पहले दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं और उसके बाद अपने बारे में सोचते हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्लभ गुण बताया।

कब होगी विराट की वापसी?
विराट कोहली आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने वाले अभियान में 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब वह चोट से उबर चुके हैं और 14 जुलाई को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें वह 3-0 से पिछड़ चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed