फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 10, 12 Marksheet: ‘Fail’ to Be Replaced With ‘Eligible for Skills’

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं की अंकतालिका में अब नहीं लिखा जाएगा फेल? जानें क्या होगा नया बदलाव

Sat, 29 Aug 2026 04:15 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंकतालिका में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ‘फेल’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नियमों में संशोधन के बाद बोर्ड को निर्देश दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Bihar Board Class 10, 12 Marksheet: ‘Fail’ to Be Replaced With ‘Eligible for Skills’
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की अंकतालिका में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार शिक्षा विभाग ने अंकतालिका से ‘फेल’ शब्द हटाने का फैसला किया है। इसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखा जाएगा। विभाग का मानना है कि परीक्षा में अपेक्षित अंक हासिल नहीं कर पाना किसी विद्यार्थी की पूरी क्षमता या प्रतिभा को नहीं दर्शाता।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में प्रस्तावित बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मौजूदा नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

‘फेल’ शब्द हटाने के पीछे क्या सोच है?

शिक्षा विभाग का यह कदम परीक्षा के परिणाम को विद्यार्थी की पूरी क्षमता से जोड़कर देखने की सोच में बदलाव का संकेत है। मंत्री के अनुसार, किसी परीक्षा में अपेक्षित अंक हासिल नहीं कर पाने का अर्थ यह नहीं है कि विद्यार्थी में प्रतिभा या क्षमता की कमी है। इसलिए प्रमाणपत्र और अंकतालिका में इस्तेमाल होने वाली भाषा ऐसी होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास कम न हो।

विभाग के फैसले का उद्देश्य:

  • परीक्षा परिणाम को विद्यार्थी की क्षमता का अंतिम पैमाना न माना जाए।
  • कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को नकारात्मक पहचान से बचाया जा सके।
  • अंकतालिका की भाषा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करे।
  • परीक्षा में सफल नहीं हो पाने को उनकी प्रतिभा की कमी न माना जाए।
     

क्या अभी से अंकतालिका पर नया शब्द लिखा जाएगा?

नहीं। अभी इसके लिए नियमों में संशोधन किया जाना बाकी है। शिक्षा विभाग पहले मौजूदा नियमों में बदलाव करेगा। इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को औपचारिक निर्देश दिए जाएंगे।

निर्देश मिलने के बाद बीएसईबी संशोधित शब्दावली को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएगा। इसलिए फिलहाल यह बदलाव प्रस्तावित व्यवस्था के तौर पर सामने आया है।

विज्ञापन

10वीं और 12वीं दोनों की अंकतालिका पर लागू होगा बदलाव?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों की अंकतालिकाओं से संबंधित है। हालांकि, नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नियमों में संशोधन और उसके बाद बोर्ड को औपचारिक निर्देश जारी किया जाना जरूरी होगा।

यानी अंतिम रूप से यह स्पष्टता संशोधित नियमों और बीएसईबी की ओर से जारी निर्देशों के बाद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed