फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU NCWEB BCom Admission: Students Can Apply With 35-45% Marks, Check Last Date

करियर डायरीज: डीयू एनसीवेब में बीकॉम के लिए दाखिले का मौका, 35-45% अंकों पर मिलेगा प्रवेश; क्या है अंतिम तिथि?

Tue, 01 Sep 2026 12:56 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:56 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में बीकॉम में दाखिले का मौका अभी बाकी है। 35 से 45 फीसदी अंकों वाले छात्र 1 और 2 सितंबर को आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU NCWEB BCom Admission: Students Can Apply With 35-45% Marks, Check Last Date
डीयू - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपनी पांचवीं कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कॉलेजों में सीटें भर गई हैं। अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में इस प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 38 फीसदी निकाली गई है। जबकि डॉ बी.आर अंबेडकर कॉलेज में 57 फीसदी, भारती कॉलेज में 67 फीसदी और सत्यवती कॉलेज (सांध्य) में 45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इस कट ऑफ के बाद भी अगले सप्ताह एक स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पांचवीं कट ऑफ के आधार पर छात्राएं एक सितंबर से दो सितंबर तक दाखिला ले सकती है। एनसीवेब को कुल 15, 210 सीटों में से अभी चार कट ऑफ और एक स्पेशल कट ऑफ जारी करने के बाद 15 हजार 600 से अधिक सीटें भर चुकी हैं। अब जो सीटें खाली हैं, उनमें सामान्य के लिए तो मौके कम हैं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, इंडब्ल्यूएस के लिए मौके ज्यादा हैं। विभिन्न कॉलेज सेंटरों में बीए प्रोग्राम की सामान्य श्रेणी व एससी के लिए सीटें भर गई हैं। जबकि एसटी, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले की संभावनाएं बनी हुई हैं। इन श्रेणी की छात्राओं का बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान संयोजन में दाखिला 35 फीसदी से 79.5 फीसदी तक हो जाएगा। यह कट ऑफ अलग-अलग कॉलेज सेंटर के हिसाब से अलग-अलग है।

विज्ञापन

14 कॉलेज सेंटरों पर अभी भी दाखिले का मौका

एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ में बीकॉम प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो कुल 26 कॉलेज सेंटरों में 12 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है, वहां अलग-अलग सेंटर के हिसाब से 35 फीसदी से लेकर 45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। हंसराज कॉलेज ने बीकॉम के लिए ओबीसी की कट ऑफ 79.25, एसटी की 74, ईडब्ल्यूएस की 79.25, पीडब्ल्यूडी की 69.25 फीसदी निकाली है। जबकि मिरांडा हाउस ने ओबीसी के लिए 79, जबकि मिरांडा हाउस ने ओबीसी के लिए 79, इंडब्ल्यूएस के लिए 79.25 और पीडब्ल्यूडी के लिए 69.25 फीसदी कट ऑफ जारी की है। अदिति और भगिनी निवेदिता कॉलेज सेंटर पर बीकॉम में सभी श्रेणी की छात्राओं का दाखिला 35 फीसदी पर हो जाएगा। सामान्य श्रेणी के लिए बीए से ज्यादा बीकॉम में दाखिले के अवसर ज्यादा हैं। अब भी 14 कॉलेज सेंटर पर बीकॉम में सामान्य श्रेणी की छात्राओं को दाखिला मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed