फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NMMSS 2026: Delhi Scholarship Exam on December 5, Check Eligibility and Scholarship Amount

स्कॉलरशिप: 9वीं-12वीं तक दिल्ली सरकार हर साल देगी 12000 रुपये, सात में इतने नंबर होने जरूरी, क्या है ये स्कीम?

Thu, 10 Sep 2026 04:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 10 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत दिल्ली के पात्र छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए कक्षा 7वीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

विज्ञापन
NMMSS 2026: Delhi Scholarship Exam on December 5, Check Eligibility and Scholarship Amount
NMMSS Scholarship 2026 - फोटो : AI

विस्तार

NMMSS Scholarship 2026: दिल्ली सरकार 7वीं पास मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए स्कॉलरशिप दे रही है। वर्तमान में 8वीं कक्षा में पढ़ रहे पात्र छात्र इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 5 अक्तूबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

3.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए पारिवारिक आय

  • परीक्षा में केवल दिल्ली सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्र भाग ले सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • उम्मीदवार का शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • जनरल और ओबीसी वर्ग के छात्रों के कक्षा 7 में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
  • एससी, एसटी और पीएच वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
  • परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र एसडीएम या तहसीलदार द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

स्कॉलरशिप के तहत हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये

चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई जारी रखने के लिए हर महीने 1,000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह सहायता कक्षा 12 तक जारी रह सकती है, बशर्ते छात्र योजना की निर्धारित शर्तें पूरी करता रहे। दिल्ली में चयनित छात्रों को राज्य कोटे के अनुसार शिक्षा मंत्रालय को नामित किया जाएगा।

MAT और SAT में 90-90 सवाल, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा में दो पेपर होंगे-मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)। दोनों पेपर में 90-90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक 90 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जनरल और ओबीसी छात्रों को दोनों पेपर में कम से कम 40%, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के छात्रों को 32% अंक हासिल करने होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर NMMS परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे छात्र का नाम, जन्मतिथि, स्कूल और कक्षा आदि दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और परिवार की आय से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और Submit कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed