{"_id":"6af17821867bb89fa50b6323","slug":"cbse-aryabhata-ganit-challenge-2026-registration-exam-dates-pattern-and-awards-for-classes-8-to-10-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026: कक्षा 8 से 10 के छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका, जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026: कक्षा 8 से 10 के छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका, जानें
Mon, 09 Nov 2026 01:07 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:07 PM IST
सार
CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2026: सीबीएसई ने कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026 की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के दो चरण होंगे। पहले चरण में स्कूल स्तर पर परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। छात्रों को गणित की समझ परखने का मौका मिलेगा। जानें रजिस्ट्रेशन की तारीख, परीक्षा का तरीका, फीस और पुरस्कार की पूरी जानकारी।
विज्ञापन
CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (AGC) 2026 की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में गणित की समझ, सोचने की क्षमता और सवाल हल करने की आदत को बढ़ावा देना है। इसमें छात्रों को गणित के अलग-अलग विषयों से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण स्कूल स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों को अपनी गणित की जानकारी और समझ दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण का रजिस्ट्रेशन कब होगा?
आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026 का पहला चरण स्कूल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस चरण में छात्र अपने स्कूल के जरिए हिस्सा ले सकेंगे। स्कूलों को 25 और 26 नवंबर 2026 को सवालों के पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परीक्षा स्कूल में ही होगी और इसमें शामिल होने के लिए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। यानी पहले चरण में हिस्सा लेना पूरी तरह मुफ्त रहेगा। स्कूल अपने स्तर पर छात्रों की भागीदारी और परीक्षा से जुड़ी तैयारी पूरी करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे चरण की परीक्षा कब होगी?
पहले चरण के बाद हर स्कूल से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को दूसरे चरण के लिए चुना जाएगा। इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा। दूसरे चरण की परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन तरीके से ली जाएगी। इस चरण में हिस्सा लेने के लिए हर स्कूल को 900 रुपये फीस देनी होगी। इसलिए स्कूलों को तय समय के भीतर चुने गए तीनों छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। दूसरे चरण में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गणित की समझ दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X