फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Supplementary 2026: Today Is Last Date for Verification and Re-evaluation, Check Fee

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आखिरी मौका, देनी होगी 100 रुपये फीस

Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के लिए जरूरी खबर है। कॉपी के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। छात्रों को इसके लिए 100 रुपये फीस देनी होगी।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Supplementary 2026: Today Is Last Date for Verification and Re-evaluation, Check Fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए जरूरी खबर है। जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने अंकों के वेरिफिकेशन और कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने इसके लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जिन छात्रों को स्कैन की गई कॉपी में किसी सवाल के दिए गए अंकों पर आपत्ति है या वे अपनी पूरी कॉपी की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे आज यानी 8 सितंबर 2026 तक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कैन कॉपी लेने के बाद ही कर सकते हैं आवेदन

सीबीएसई की गाइडलाइंस के मुताबिक, मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने तय समय के भीतर अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त की थी। स्कैन कॉपी लेने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

जिन छात्रों ने स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है, वे 8 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक मार्क्स वेरिफिकेशन और क्वेश्चन री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये प्रति आंसर-शीट, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस निर्धारित है।

2.75 लाख से अधिक छात्रों ने दी पूरक परीक्षा

विवरण संख्या
सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए रजिस्टर्ड कुल उम्मीदवार 2,91,576
सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए कुल उम्मीदवार 2,75,287
इम्प्रूवमेंट के लिए शामिल हुए उम्मीदवार 1,11,056
कम्पार्टमेंट कैटेगरी में शामिल हुए उम्मीदवार 1,64,231
कम्पार्टमेंट कैटेगरी में पास हुए उम्मीदवार 53.08%

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद स्टूडेंट लॉगिन में जाएं।
  • अब ‘Apply for Verification of Marks/Re-evaluation’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जिस विषय के अंकों का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराना है, उसे चुनें।
  • अंत में नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए निर्धारित फीस जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed