{"_id":"6ae45b076b59eab9700b17ea","slug":"cbse-removes-environmental-education-from-class-10-makes-vocational-education-mandatory-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई का बड़ा फैसला: अब 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़नी होगी पर्यावरण शिक्षा, बोर्ड ने बदले नियम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई का बड़ा फैसला: अब 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़नी होगी पर्यावरण शिक्षा, बोर्ड ने बदले नियम
Fri, 30 Oct 2026 03:00 PM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के नियमों में बदलाव किया है। अब 10वीं के मुख्य पाठ्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा विषय नहीं होगा। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी रहेगी। 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पांच अनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय भी चुनना होगा।
विज्ञापन
CBSE Class 10 Board Exam 2028
- फोटो : AI Generated
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की स्कीम ऑफ स्टडीज में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा को पूरी तरह से हटा दिया है। इसके साथ ही, अब छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई की ओर से इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये उन छात्रों पर लागू होगा जो वर्तमान सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में हैं और सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। जो छात्र इस समय (2026-27) कक्षा 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनकी बोर्ड परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और वे पुरानी व्यवस्था के तहत ही परीक्षा देंगे। बोर्ड ने दसवीं कक्षा के मुख्य पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा विषय को हटा दिया है।
वोट के निर्देशों के अनुसार कक्षा नौवीं में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी विषय और सीटीएम आई के मॉड्यूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी तरह कक्षा दसवीं में 2027-28 में पर्यावरण शिक्षा विषय भी इन विद्यार्थियों के लिए लागू नहीं किया जाागा। नवीन और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल शिक्षा) अनिवार्य विषय के रूप में जारी रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को कौशल विकास विषय या बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का होगा।
कौशल विकास विषय चुनने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा। वहीं, 22 स्किल विषयों में से किसी एक को चुनने वाले विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (2027-28) में संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की योजना में उपलब्ध अन्य सभी वैकल्पिक विषय नौवीं कक्षा (2026-27) और दसवीं कक्षा 2027-28) में भी जारी रहेंगे।

कमेंट
कमेंट X