फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2026: Colleges Allowed to Admit Students Through Merit in Courses With Vacant Seats

DU Admission 2026: हिंदी, बंगाली, पर्शियन समेत कई कोर्सों में नहीं भर पाईं सीटें, कॉलेज मेरिट से देंगे दाखिला

Fri, 21 Aug 2026 10:11 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 21 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्नातक कार्यक्रमों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को अनुमति दी है कि जिन कोर्सों में 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं, वहां वे मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
DU Admission 2026: Colleges Allowed to Admit Students Through Merit in Courses With Vacant Seats
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए अब 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल डीयू प्रशासन ने कॉलेजों को सीटें भरने के लिए बारहवीं के अंकों से सीटें भरने की अनुमति दी है। पहले चार कॉलेजों की ओर से यह विकल्प खोला गया था, अब कई अन्य कॉलेजों ने भी खाली सीटों के लिए प्रवेश विंडो खोल दी है। खास बात यह है कि बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए यह दाखिले का अच्छा अवसर है।

विज्ञापन


डीयू के जो कॉलेज बारहवीं के अंकों से दाखिला ले रहे हैं, उनमें जाकिर हुसैन इवनिंग, कालिंदी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, पीजीडीएवी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री गुर तेग बहादुर खालसा कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं। जाकिर हुसैन कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट 25 अगस्त को जारी होगी, फीस का भुगतान 25 से 27 तक किया जा सकता है। दूसरी मेरिट 27 अगस्त को जारी होगी।

विज्ञापन

अलग-अलग कोर्स के लिए अलग Google Form भरना होगा

हर पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म से करना होगा आवेदन कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि हर पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म से आवेदन करना है। विवेकानंद कॉलेज में भी 23 तक आवेदन किया जा सकता है और मेरिट 24 अगस्त को जारी होगी। पीजीडीएवी कॉलेज में 22 अगस्त तक आवेदन का मौका है और मेरिट 23 अगस्त को जारी की जाएगी। कालिंदी कॉलेज में 24 अगस्त तक गूगल फॉर्म से आवेदन किया जा सकता है। जबकि 25 अगस्त को कट ऑफ जारी की जाएगी। इन कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में करीब 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। 

खासतौर पर हिंदी, बंगाली, संस्कृत, पर्शियन, उर्दू और बीएससी ऑनर्स गणित, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स जैसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के लिए दाखिले का मौका उपलब्ध है। इन कार्यक्रम की मांग कम होने के कारण इनमें दाखिला लेने से छात्र बच रहे हैं। डीयू दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि कॉलेज स्तर पर 12वीं के अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है। कॉलेज सीयूईटी स्कोर के माध्यम से भी दाखिला ले सकते हैं।

बीते साल डीयू ने सीटों को मॉप अप राउंड के माध्यम से भरा था। इस साल कॉलेजों को कट ऑफ से भरने की अनुमति दे दी गई है। डीयू में इस साल अब तक 71,800 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। डीन के मुताबिक सभी कॉलेजों में सभी श्रेणियों को मिलाकर अभी भी करीब 6 हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अब 23 अगस्त को स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed