फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Semester Exams 2026-27: Registration Begins, Check Last Date and Exam Schedule

करियर डायरीज: डीयू में यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, कब तक भर सकते हैं फॉर्म? देखें शेड्यूल

Wed, 02 Sep 2026 01:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजी-पीजी विद्यार्थी तय समयसीमा में परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
DU Semester Exams 2026-27: Registration Begins, Check Last Date and Exam Schedule
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने दिसंबर-जनवरी 2026-27 की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू कर दी है। यूजी (स्नातक) के पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर तथा पीजी (स्नातकोत्तर) के नियमित, एनसीवेब व एसओएल छात्र बिना विलंब शुल्क 15 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। 30 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म भरने का मौका होगा। परीक्षा चार दिसंबर से शुरू हो रही हैं। फॉर्म समर्थ पोर्टल पर नामांकन नंबर से पंजीकरण कर भरना होगा। 

विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकेंगे

पहले से पंजीकृत छात्र सीधे लॉगिन कर सकेंगे। नियमित, ईआर (एसेंशियल रिपीट) व इम्प्रूवमेंट वाले कोर्स चुनकर शुल्क जमा करना होगा। ओटीपी के लिए व्यक्तिगत मोबाइल व ईमेल का ही उपयोग करें। फॉर्म जमा होने के बाद कॉलेज/विभाग छात्र के विवरण, पिछले फॉर्म, प्रमोशन पात्रता व कोर्स की उपलब्धता का सत्यापन करेगा। यह प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी होनी है। सुधार की अंतिम तिथि भी 30 अक्तूबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed