{"_id":"6ac855c5bc5b5bfa6b005e8d","slug":"english-headline-delhi-pg-accommodation-safety-online-portal-in-works-100-pgs-to-be-inspected-in-three-days-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पीजी पर सरकार की नजर, ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी जानकारी, तीन दिन में 100 जगहों का निरीक्षण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली: पीजी पर सरकार की नजर, ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी जानकारी, तीन दिन में 100 जगहों का निरीक्षण
Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
सार
दिल्ली में छात्रों के पीजी आवासों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है। 100 पीजी का निरीक्षण होगा। जानें सीसीटीवी, नियमों और सुविधाओं से जुड़े नए प्रस्ताव।
विज्ञापन
Delhi PG Accommodation Safety
- फोटो : AI Generated
विस्तार
दिल्ली में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने पहल तेज कर दी है। राजधानी में छात्रों के पीजी आवासों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से यह जानकारी मिल सकेगी कि छात्र किन जगहों पर रह रहे हैं और वहां उन्हें कौन-कौन सी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, दिल्ली में चिह्नित 100 पीजी आवासों का अगले तीन दिनों में निरीक्षण करने की योजना है। इसका उद्देश्य आवासों की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी आवासों की जांच क्यों होगी?
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद छात्र आवासों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी पृष्ठभूमि में सरकार पीजी व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। योजना के तहत भवनों में सुरक्षा मानकों और संबंधित नियमों के पालन की स्थिति की जांच की जाएगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की संयुक्त टीमें अगले तीन दिनों में चिह्नित 100 पीजी आवासों का निरीक्षण करेंगी। इस पहल का मकसद संभावित सुरक्षा खामियों की पहचान करना और छात्रों के लिए सुरक्षित आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल पर क्या जानकारी मिलेगी?
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की अध्यक्षता में छात्र आवास एवं सुरक्षा से जुड़ी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने का फैसला लिया गया। शुरुआती चरण में इस पोर्टल पर पीजी में उपलब्ध कमरों की संख्या और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय और नगर निगम मिलकर पोर्टल का शुरुआती परीक्षण करेंगे। इसके बाद छात्रों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाने की योजना है। सरकार का उद्देश्य पीजी आवासों की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराना, उनकी निगरानी बेहतर बनाना और छात्रों को रहने के लिए सुरक्षित विकल्पों की पहचान करने में मदद करना है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X