{"_id":"6af65852e6110969650c8d96","slug":"j-k-exam-reforms-omar-abdullah-seeks-changes-in-jkpsc-and-jkssb-exams-after-neet-ug-cancellation-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बोर्ड के अंकों से भी मिलेगा दाखिला: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलेंगे नियम; उमर अब्दुल्ला ने दिए सुझाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब बोर्ड के अंकों से भी मिलेगा दाखिला: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलेंगे नियम; उमर अब्दुल्ला ने दिए सुझाव
Fri, 13 Nov 2026 05:52 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:52 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की जरूरत बताई है। उन्होंने जेकेबीओएसई, जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी की परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू करने, प्रवेश परीक्षाओं में बोर्ड के अंकों को शामिल करने और इंटरव्यू की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के सुझाव दिए हैं। जानें क्या-क्या बदल सकता है।
विज्ञापन
J-K Exam Reforms
- फोटो : AI Generated
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक से जोड़ने की जरूरत है, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE), जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की परीक्षाओं में सुधार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में परीक्षा सुधारों के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीट परीक्षा रद्द होने से क्या सबक मिला?
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देश में नीट यूजी परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा कराने की घटना से मजबूत परीक्षा व्यवस्था की जरूरत साफ हो गई है। इस पूरे मामले के कारण लाखों छात्रों को परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए परीक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाने चाहिए। उन्होंने कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी को धीरे-धीरे लागू करने का सुझाव दिया। हालांकि, उनका कहना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले छात्रों को इसकी तकनीक और प्रक्रिया से अच्छी तरह परिचित कराना जरूरी है। इससे परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाओं में बोर्ड के अंक कैसे जुड़ेंगे?
मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में मिले अंकों को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में शामिल करने की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि केवल एक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का भविष्य तय करने की निर्भरता कम होनी चाहिए। इससे नियमित पढ़ाई का महत्व भी बना रहेगा। हालांकि, अलग-अलग शिक्षा बोर्ड के अंकों में अंतर को देखते हुए एक समान व्यवस्था बनाना जरूरी होगा। इसके लिए उन्होंने सामान्यीकरण की उचित प्रक्रिया तैयार करने पर जोर दिया। इसमें जम्मू-कश्मीर बोर्ड (JKBOSE), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) के छात्रों को बराबर अवसर देने की बात कही गई।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X