फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main Admit Card 2022 To Be Out Today at jeemain.nta.nic.in know IIT JEE Hall Ticket Download

JEE Main Admit Card 2022: जेईई मेन एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Wed, 15 Jun 2022 11:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

Jee Main Admit Card 2022 Exam City Info:  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2022 के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना पर्ची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Jee Main Admit Card 2022 To Be Out Today at jeemain.nta.nic.in know IIT JEE Hall Ticket Download
JEE Main 2022 Exam City Slip - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Jee Main Admit Card 2022 Exam City Slip Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2022 के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना पर्ची जारी कर दी है।

विज्ञापन

जेईई मेन 2022 सत्र-1 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपनी परीक्षा केंद्र वाले शहर के नाम वाली सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए 20 से 29 जून तक देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर जेईई मेन 2022 पहले चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। 
विज्ञापन

एनटीए ने कहा कि उम्मीदवार ध्यान दें कि यह जेईई मेन 2022 सत्र के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एनटीए ने कहा, जेईई मेन 2022 सत्र 1 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, JEE Mains 2022 Hall Ticket/Admit Card पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  4. आपका जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक अतिरिक्त प्रिंट आउट रखें।
  6. उम्मीदवार ध्यान रखें कि काउंसलिंग के दौरान जेईई मेन एडमिट कार्ड भी दस्तावेज के तौर पर काम आता है।
     

JEE Main 2022 दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2022 के सत्र-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षाओं, जो कि जुलाई में होनी है, के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा 2022 के दूसरे चरण में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईई मेन 2022 सेशन-2 के लिए 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

Jee Main Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?

  1. जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. "जेईई मेन 2022 सत्र 1 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवारों को दूसरे पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  4. अब, आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. सभी विवरण जांचें और सबमिट करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed