फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE SSLC Exam 2026-27 Schedule Released, Meghalaya Class 10 Exams Begin on December 4

एमबीओएसई: मेघालय बोर्ड 10वीं का टाइमटेबल जारी, चार दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 15 Sep 2026 03:27 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2026-27 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।

विज्ञापन
MBOSE SSLC Exam 2026-27 Schedule Released, Meghalaya Class 10 Exams Begin on December 4
MBOSE SSLC Exam 2026-27 - फोटो : AI

विस्तार

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 10वीं (SSLC) परीक्षा 2026-27 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 4 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का 4 दिसंबर को और विज्ञान का पेपर 7 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


व्यावसायिक विषयों को छोड़कर सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, व्यावसायिक विषयों की थ्योरी परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन

कब से होंगीं परीक्षाएं?

तारीख दिन विषय समय
04-12-2026 शुक्रवार अंग्रेजी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
07-12-2026 सोमवार विज्ञान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
09-12-2026 बुधवार भारतीय भाषाएं/अतिरिक्त अंग्रेजी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
11-12-2026 शुक्रवार स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा/कंप्यूटर विज्ञान/व्यावसायिक विषय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
14-12-2026 सोमवार सामाजिक विज्ञान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
16-12-2026 बुधवार गणित/विशेष गणित सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

भारतीय भाषाओं और वोकेशनल विषयों की सूची

परीक्षा में भारतीय भाषाओं के तहत गारो, खासी, हिंदी, बंगाली, असमिया, नेपाली, उर्दू और मिजो विषय शामिल हैं। वोकेशनल विषयों में ब्यूटी और वेलनेस, टूरिज्म, हेल्थ केयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, ITES, अपैरल, प्लंबिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेलीकॉम, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल रिपेयर शामिल हैं। ये वोकेशनल विषय कंप्यूटर साइंस या हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन की जगह पर होंगे।

परीक्षा हॉल में प्रवेश का समय क्या?

परीक्षा हॉल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। प्रश्न पत्र 9:45 बजे और उत्तर पुस्तिकाएं 9:50 बजे दी जाएंगी। छात्रों को सुबह 10 बजे से लिखना शुरू करना होगा। वोकेशनल विषयों की थ्योरी परीक्षा केवल एक घंटे की होगी और यह सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगी। किसी अप्रत्याशित स्थिति या राज्य/केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा के कारण जरूरत पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed