सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Rahul Gandhi Attacks Govt Over CBSE Transfers, Calls OSM Probe a ‘Cover-Up’

'यह जवाबदेही नहीं, कवर-अप है': CBSE चेयरमैन-सचिव के तबादले पर राहुल का हमला, बोले- असली जिम्मेदार बचाए गए

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Transfers: सीबीएसई चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ओएसएम मामले की जांच को 'कवर-अप' बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग दोहराई।
 

Rahul Gandhi Attacks Govt Over CBSE Transfers, Calls OSM Probe a ‘Cover-Up’
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Transfers: सीबीएसई चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर तथा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को 'कवर-अप' बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने और स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है।

Trending Videos

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:
'सीबीएसई अध्यक्ष - ट्रांसफर। 
सीबीएसई सचिव - ट्रांसफर। 
एक-सदस्यीय जांच समिति गठित।
असली जिम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान - सुरक्षित।'


उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को हटाकर मंत्री को बचाया गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'यह जवाबदेही नहीं, यह कवर-अप है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनकी मांग पहले की तरह अब भी कायम है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए और पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की 'एक महीने पुरानी अधूरी फाइल' को चुपचाप बंद करने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को '18.5 लाख सीबीएसई छात्रों की परवाह होती' तो शिक्षा मंत्री को पहले ही हटा दिया गया होता।

विज्ञापन

ओएसएम सिस्टम को लेकर बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़ी सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (Capacity Building Commission) की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान को सौंपी गई है। समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को सौंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed